वाल्मीकिनगर में राजनीतिक मंथन का तीन दिवसीय शिविर का शुभारंभ

Updated at : 26 Apr 2025 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
वाल्मीकिनगर में राजनीतिक मंथन का तीन दिवसीय शिविर का शुभारंभ

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को पार्टी के तीन दिवसीय राजनीतिक मंथन शिविर का झंडोत्तोलन कर उद्घाटन किया.

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को पार्टी के तीन दिवसीय राजनीतिक मंथन शिविर का झंडोत्तोलन कर उद्घाटन किया. जिसमें राष्ट्रीय और प्रदेश तथा जिलाध्यक्ष समेत लगभग 300 के करीब प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं. 26 से 28 अप्रैल तक वाल्मीकिनगर में चलने वाले इस शिविर के उद्घाटन सत्र से कार्यक्रम की शुरुआत हुई. राष्ट्रगान, दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुए इस सत्र में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया. इसके बाद सभा ने सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास किया कि “यह सभा पहलगाम आतंकी हमले की घोर निंदा करती है राष्ट्रीय लोक मोर्चा परिवार भारत सरकार के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़ी है. ” शिविर में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की बैठक भी हुई. इसके उपरांत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए शिविर से जुड़े पार्टी के उद्देश्य की चर्चा की. उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि इन तीन दिनों में होने वाले विचार मंथन के बाद पार्टी को आगे के राजनीतिक फैसलों के लिए दिशा मिलेगी. उन्होंने कहा कि इस शिविर में आगामी विधानसभा चुनाव के विषय के अतिरिक्त पार्टी के मुख्य मुद्दों यथा उच्चतर न्याय व्यवस्था का प्रजातंत्रीकरण (कॉलेजियम प्रणाली की समाप्ति), शिक्षा में सुधार, जातीय जनगणना, जनसंख्या के आधार पर परिसीमन एवं क्षेत्र का विकेंद्रीकरण, पटना का नाम पाटलिपुत्र करना, सावित्रीबाई फुले की जयंती पर महिला शिक्षा दिवस का आयोजन सम्राट अशोक की जयंती पर बिहार की तरह पूरे देश में अवकाश की घोषणा, बिहटा हवाई अड्डे का नाम भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर करना, बिहार में किसानों और युवाओं के हितों मे कृषि उत्पादन पर आधारित उद्योगों की स्थापना जिससे पलायन की समस्या रुकेगी एवं रोजगार सृजन होगा, बिहार में पर्यटन क्षेत्र को विकसित कर रोजगार सृजित करने का काम, बोधगया के मंदिर अधिनियम में संशोधन करना, सीतामढ़ी में निर्माण हो रहे मेडिकल कॉलेज का नाम अमर शहीद रामफल मंडल के नाम पर करना आदि विषयों पर चर्चा की आवश्यकता है. इसकी जानकारी देते हुए पार्टी के प्रवक्ता नितिन भारती ने बताया कि इस राजनीतिक मंथन शिविर में पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, प्रवक्ता पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष एवं सभी जिलों के पार्टी के मेन कमेटी के जिलाध्यक्ष भी भाग ले रहे हैं. उन्होंने बताया कि आज सभा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के जीवन और संघर्षों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री शो भी दिखायी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन