बगहा: महिलाओं को लोन दिलाने के नाम पर ठगी, तीन शातिर गिरफ्तार

Published by : Sarfaraz Ahmad Updated At : 07 Jun 2026 9:42 PM

विज्ञापन

प्रेस वार्ता में मामले की जानकारी देते एसडीपीओ रागिनी कुमारी

बगहा में महिलाओं को बैंक से लोन दिलाने का झांसा देकर रकम हड़पने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं. उनके पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं. पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

बगहा से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट

Bagaha News: महिलाओं को बैंक से लोन दिलाने का झांसा देकर उनकी रकम हड़पने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों के पास से पांच मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड, कई एटीएम कार्ड तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं.

एचडीएफसी बैंक से ऋण दिलाने का देते थे झांसा

रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी ने रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि रामनगर थाना कांड संख्या 188/26 की जांच के दौरान इस ठगी कांड का उद्भेदन किया गया. पुलिस की गिरफ्त में आए मुख्य आरोपित असगर अली ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर भोली-भाली महिलाओं को बैंक से लोन दिलाने का प्रलोभन देता था.

सिम कार्ड लेकर करते थे बैंकिंग प्रक्रिया

एसडीपीओ ने बताया कि आरोपित महिलाओं का विश्वास जीतने के बाद उनके मोबाइल सिम कार्ड को नेटवर्क संबंधी समस्या दूर कराने के बहाने अपने कब्जे में ले लेते थे. इसके बाद उन्हीं सिम कार्डों का उपयोग कर बैंकिंग प्रक्रिया पूरी की जाती थी और स्वीकृत लोन की राशि अपने खाते या अन्य माध्यमों से निकाल ली जाती थी.

पुलिस के अनुसार इस तरीके से एक महिला से 60 हजार रुपये तथा दो अन्य महिलाओं से 45-45 हजार रुपये की ठगी की गई.

पूछताछ में सामने आए अन्य नाम

जांच के दौरान गिरफ्तार असगर अली ने पुलिस को बताया कि इस ठगी में एचडीएफसी बैंक से जुड़े सुजीत कुमार, जफीर आलम तथा हजरत आलम की भी भूमिका रही है. आरोप है कि सभी ने मिलकर महिलाओं को भरोसे में लेकर बैंक से ऋण स्वीकृत कराया और बाद में उनकी राशि हड़प ली.

अन्य आरोपितों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि इस गिरोह में अन्य लोगों के भी शामिल होने की आशंका है. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. मामले की जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी हो सकती है.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन