बगहा में पीएम आवास योजना के 2263 लाभुकों को मिली तीसरी किस्त, विधायक ने सौंपी नए घर की चाबियां

Updated:
विज्ञापन

लाभुकों को स्वीकृति पत्र देते विधायक राम सिंह व अन्य

बगहा में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 2263 गरीब और जरूरतमंद लाभुकों को नए पक्के आवास की चाबियां सौंपी गईं. विधायक राम सिंह और अन्य अधिकारियों ने लाभुकों को सम्मानित किया और योजना के महत्व पर प्रकाश डाला.

विज्ञापन

Bagaha News: प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत आवास निर्माण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा करने वाले गरीब व जरूरतमंद लाभुकों को गुरुवार को विधिवत गृह प्रवेश कराया गया. बगहा-1 और बगहा-2 प्रखंड सभागार में अलग-अलग गरिमापूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन कर लाभुकों को नए पक्के आवास की चाबी, स्वीकृति पत्र और बधाई पत्र प्रदान किए गए. इसके साथ ही योजना के तहत दोनों प्रखंडों के कुल 2263 लाभुकों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से तृतीय किस्त की राशि भी हस्तांतरित की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

बगहा-1 में विधायक व प्रमुख ने सौंपी चाबियां

बगहा-1 प्रखंड सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में स्थानीय विधायक राम सिंह, प्रखंड प्रमुख चंद्रावती देवी और प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) प्रदीप कुमार ने संयुक्त रूप से लाभुकों को सम्मानित किया.

समारोह के दौरान दो लाभुकों को नए आवास का स्वीकृति पत्र, चार लाभुकों को शुभकामना/बधाई पत्र तथा मकान पूरा कर चुके तीन लाभुकों को नवनिर्मित आवास की चाबी सौंपी गई. विधायक राम सिंह ने लाभुकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य हर गरीब को पक्की छत देना है. उन्होंने लाभुकों से आवास निर्माण कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने और उसका समुचित उपयोग करने की अपील की.

बगहा-2 प्रखंड में भी लाभुकों को मिला सम्मान

इसी क्रम में बगहा-2 प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में भी विशेष शिविर सह सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया.

यहाँ प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा आठ लाभुकों को बधाई पत्र, तीन लाभुकों को नवनिर्मित मकान की चाबी तथा एक लाभुक को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया. आवास की चाबी मिलते ही लाभुकों और उनके परिजनों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई.

2263 लाभुकों के खातों में भेजी गई तीसरी किस्त

कार्यक्रम के दौरान मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और बेघर परिवारों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं पक्का आवास उपलब्ध कराना है.

पात्र परिवारों को चरणबद्ध तरीके से किस्तों में राशि उपलब्ध कराई जा रही है ताकि निर्माण कार्य बाधित न हो. आवास निर्माण का चरण पूरा करने वाले 2263 लाभुकों के खाते में अगली प्रगति के लिए तीसरी किस्त की राशि भेज दी गई है. इस अवसर पर दोनों प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी, पंचायत स्तरीय कर्मी और बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: 28 अगस्त तक शिक्षक खुद जांचें अपनी ई-शिक्षाकोष प्रोफाइल, DEO राजन कुमार ने दिए कड़े निर्देश


विज्ञापन
Mahabir Prasad Aga

लेखक के बारे में

By Mahabir Prasad Aga

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन