योगापट्टी-मदरपुर मुख्य सड़क निर्माण के कुछ वर्षों बाद ही जर्जर, ग्रामीणों ने मरम्मत नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

टूटी सड़क

योगापट्टी-मदरपुर मुख्य सड़क निर्माण के कुछ वर्षों के भीतर ही जर्जर हो गई है. ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का आरोप लगाया है और सड़क की तत्काल मरम्मत न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है. बरसात में स्थिति और बिगड़ने की आशंका है.

विज्ञापन

West Champaran News: योगापट्टी प्रखंड के भटवलिया-ननकार स्थित योगापट्टी-मदरपुर मुख्य सड़क निर्माण के महज तीन-चार वर्ष बाद ही जर्जर हो गई है. सड़क का एक हिस्सा टूट जाने से चारपहिया वाहनों का परिचालन प्रभावित हो गया है और दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है. यह सड़क डिही, खुटवनिया, जरलपुर, गजना समेत कई गांवों को जोड़ती है, जिससे प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है.

Yogapatti News: घटिया निर्माण का ग्रामीणों ने लगाया आरोप

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके कारण सड़क समय से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गई. सड़क टूटने से लोगों को रोजाना आवाजाही में कठिनाई हो रही है और वाहन चालकों को दुर्घटना का डर बना हुआ है.

बरसात में और बढ़ सकती है परेशानी

ग्रामीण सोहन राम, बिगाड़ ठाकुर, रतन चौधरी, बैद्यनाथ चौधरी, राजू यादव, लालू यादव एवं विनय यादव ने बताया कि बरसात के मौसम में सड़क की स्थिति और खराब हो सकती है. उन्होंने कहा कि यदि किसी मरीज को तत्काल अस्पताल ले जाने की आवश्यकता पड़ी तो एंबुलेंस के पहुंचने में भी गंभीर परेशानी होगी.

मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने पथ निर्माण विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे. लोगों ने सड़क की गुणवत्ता की जांच कराने की भी मांग उठाई है.

मुखिया ने विभाग को कराया अवगत

स्थानीय मुखिया मुकेन्द्र यादव ने बताया कि सड़क की बदहाल स्थिति की जानकारी पथ निर्माण विभाग एवं संबंधित संवेदक को दे दी गई है. उन्होंने कहा कि जनहित को देखते हुए सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने का आग्रह किया गया है, ताकि लोगों को राहत मिल सके.

यह भी पढ़ें: योगापट्टी में बाढ़ से सड़क डूबी, ग्रामीणों ने चंदा और श्रमदान से बनाया चचरी पुल


विज्ञापन
मधुकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By मधुकर मिश्रा

मधुकर मिश्र ने 1986 में आकाश मार्ग हिंदी दैनिक देवरिया उत्तर प्रदेश से पत्रकारिता की शुरुआत की थी. इसके बाद में दिल्ली और पटना से एक साथ प्रकाशित संध्या प्रहरी, आज, नवभारत टाइम्स में कार्य किए. इस क्रम में पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ रह चुके हैं. वर्तमान में बेतिया प्रभात खबर हिंदी दैनिक सह मल्टीमीडिया कार्यालय से जुड़कर कार्य कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन