पूर्व विधायक रिंकू सिंह बने जदयू बिहार प्रदेश महासचिव, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Author Israel ansari|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन

वीरेंद्र प्रताप उर्फ रिंकू सिंह - फोटो Prabhat Khabar

वाल्मीकिनगर के पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह को जनता दल (यूनाइटेड) ने बिहार प्रदेश महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. इस नियुक्ति से पश्चिम चंपारण सहित आसपास के क्षेत्रों में जदयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है.

विज्ञापन

Bettiah News: वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह को जनता दल (यूनाइटेड) ने बिहार प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है. पार्टी के बिहार प्रदेश कार्यालय, पटना से जारी पत्र के अनुसार उन्हें पश्चिम चंपारण जिले से यह महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप

नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी

रिंकू सिंह की नियुक्ति की जानकारी मिलते ही पश्चिम चंपारण सहित आसपास के क्षेत्रों में जदयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया. नेताओं ने इसे संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण फैसला बताया.

संगठन को मिलेगा अनुभव का लाभ

पार्टी नेताओं का कहना है कि रिंकू सिंह लंबे समय से सक्रिय राजनीति से जुड़े रहे हैं और उन्हें संगठनात्मक कार्यों का अच्छा अनुभव है. उनका अनुभव पार्टी को जिले के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर भी मजबूती देगा.

नेताओं ने दी शुभकामनाएं

प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर जदयू के वरिष्ठ नेता दयाशंकर सिंह, राकेश सिंह, गुड्डू सिंह, रविंद्र पटेल, प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुशवाहा, विवेक यदुवंशी, गुलाब चौहान, सरपंच दिनेश्वर तिवारी, अंगद शर्मा, वीरेंद्र तिवारी, सुनील तिवारी, रामनाथ यादव, विकास यादव और मनिंदर राव सहित बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी.

संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद

पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया कि रिंकू सिंह के नेतृत्व में पश्चिम चंपारण में जदयू संगठन को नई मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर मिली इस नई जिम्मेदारी से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और पार्टी की नीतियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन