पीएम आवास योजना: निबंध, चित्रकला व क्विज से बढ़ा जागरूकता का दायरा, 15 अगस्त को मिलेंगे पुरस्कार

विज्ञापन
प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी छात्र | Prabhat Khabar Network

प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी छात्र | Prabhat Khabar Network

बगहा में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) को बढ़ावा देने के लिए निबंध, चित्रकला और क्विज प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य आमजन और विद्यार्थियों को योजना के बारे में जागरूक करना है।

विज्ञापन

Bagaha PMAY Competition: नगर परिषद कार्यालय परिसर में सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के व्यापक प्रचार-प्रसार और विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से निबंध लेखन. चित्रकला और क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया. केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया.

आमजन को जागरूक करना और विद्यार्थियों को जोड़ना मुख्य उद्देश्य

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के प्रति आम लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना है. साथ ही भावी पीढ़ी यानी विद्यार्थियों को योजना की सही जानकारी से जोड़ना है. उन्होंने कहा कि निकाय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा.

कई स्कूलों के बच्चों ने दिखाया हुनर, जिला स्तर पर होगा चयन

क्विज व अन्य प्रतियोगिताओं में राजकीय मध्य विद्यालय पटखौली (बगहा-2). मध्य विद्यालय नरईपुर (बगहा-2). मध्य विद्यालय रत्नमाला (बगहा-1). मध्य विद्यालय कन्या (बगहा-1) और सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया. कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि निकाय स्तर पर प्रथम. द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा. जिला स्तर पर सफल बच्चे राज्य और फिर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचेंगे. सभी विजेताओं को 15 अगस्त के शुभ अवसर पर सम्मानित किया जाएगा.

उपसभापति ने बढ़ाया बच्चों का हौसला

कार्यक्रम में उपसभापति रश्मि रंजन ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों की प्रतिभा को निखारने के साथ ही सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक बनाती हैं. मौके पर टाउन प्लानर चंदन कुमार. सिटी मैनेजर चंदन कुमार. स्वच्छता पदाधिकारी अबू बाकी सहित कई अन्य कर्मी उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें:दहेज प्रथा के खिलाफ जंग छेड़ेगी भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारी बहना हमारी’, ट्रेलर हुआ आउट


विज्ञापन
चंद्रप्रकाश आर्य

लेखक के बारे में

By चंद्रप्रकाश आर्य

चंद्रप्रकाश आर्य वर्ष 2006 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं . उन्होंने दैनिक प्रभात खबर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की और तभी से निष्पक्ष, तथ्यपरक तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं .वर्तमान में वे प्रभात खबर, बगहा कार्यालय में सहायक के रूप में कार्यरत हैं .सामाजिक, अपराध, राजनीति और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ मानी जाती है .अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग, तथ्य आधारित समाचारों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाने के कारण उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन