झाड़ी से निकले बदमाशों ने बाइक सवार स्वास्थ्यकर्मी को धक्का देकर 2.55 लाख लूटे, पुलिस जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक AI तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चनपटिया में एक स्वास्थ्यकर्मी से 2.55 लाख रुपये लूट लिए गए. झाड़ियों से निकले दो बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर बैग छीना और फरार हो गए. इस दौरान स्वास्थ्यकर्मी घायल हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Chanpatia News: पश्चिम चंपारण के चनपटिया थाना क्षेत्र में बाइक सवार एक स्वास्थ्यकर्मी से 2.55 लाख रुपये से भरा बैग झपटकर दो अज्ञात बदमाश फरार हो गए. घटना के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी, जिससे स्वास्थ्यकर्मी घायल हो गया. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: सरकारी शिक्षक अब नहीं चला सकेंगे कोचिंग, शिक्षा विभाग ने जारी किया सख्त आदेश

एरिया मैनेजर को रुपये देने जा रहे थे स्वास्थ्यकर्मी

पीड़ित की पहचान चुहड़ी निवासी 27 वर्षीय बासु कुमार के रूप में हुई है, जो सिकटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे तकनीशियन के पद पर कार्यरत हैं.

प्राथमिकी के अनुसार, सोमवार देर शाम वह अपने घर से बाइक पर सवार होकर 2.55 लाख रुपये लेकर बगहा निवासी एरिया मैनेजर सोहैल खान को देने शनिचरी चौक जा रहे थे.

झाड़ियों से निकले बदमाश, बैग छीनकर फरार

खैरवा टोला-भैंसही गांव के बीच पोखरा के समीप झाड़ियों में छिपे दो बदमाश अचानक सामने आए और झपट्टा मारकर रुपये से भरा बैग छीन लिया. वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए.

बैग छिनते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बासु कुमार सड़क किनारे खेत में गिर पड़े, जिससे उनकी कमर में गंभीर चोट आई. स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उनका इलाज कराया गया.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही चनपटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में छानबीन की. पीड़ित के आवेदन पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

प्रभारी थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और बदमाशों की पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन