सबुनी पोखरा सौंदर्यीकरण कार्य में अनियमितता, मंत्री नंदकिशोर राम ने रुकवाया निर्माण

सबुनी के निर्माणाधीन पोखर की जांच करते मंत्री नंदकिशोर राम
मंत्री नंदकिशोर राम ने सबुनी पोखरा के सौंदर्यीकरण का निरीक्षण किया. निर्माण में गंभीर गड़बड़ियां मिलने पर उन्होंने कार्य तुरंत रोकने का निर्देश दिया. जनता के पैसों की बर्बादी बर्दाश्त नहीं होगी, दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.
Bettiah News: नगर के सबुनी पोखरा स्थित माई स्थान परिसर में चल रहे पोखरा सौंदर्यीकरण कार्य में अनियमितता की शिकायत मिलने पर रामनगर विधायक सह मंत्री नंदकिशोर राम ने रविवार को निर्माण स्थल का निरीक्षण किया. जांच के दौरान निर्माण कार्य में गंभीर गड़बड़ियां सामने आने पर उन्होंने मौके से ही पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह से फोन पर बात कर पूरे मामले की जानकारी दी. शिकायतों को गंभीर मानते हुए निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से रोकने का निर्देश दिया गया.
Ramnagar News: निरीक्षण में सामने आई निर्माण संबंधी अनियमितता
मंत्री ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया. स्थानीय लोगों द्वारा लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर निरीक्षण किया गया, जिसमें कार्य मानकों के अनुरूप नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि जनता के पैसों से होने वाले विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.
डीएम को दिए जांच के निर्देश
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने जिलाधिकारी से निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी एजेंसी या संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता से समझौता करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.
भ्रष्टाचार पर सख्त रुख
नंदकिशोर राम ने कहा कि विकास योजनाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है. यदि जांच में अनियमितता की पुष्टि होती है तो दोषियों के विरुद्ध कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने का भी निर्देश दिया.
भाजपा नेता भी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता जनक साह, भूपेंद्र जायसवाल, श्रीकांत गुप्ता, गगनदेव प्रसाद सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. सभी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की.
यह भूी पढ़ें: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2026-27 के लिए आवेदन शुरू, 15 सितंबर तक करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










