भगवान परशुराम जयंती मनाने को लेकर हुई तैयारी बैठक

ब्राह्मण समाज द्वारा रविवार को नर्मदेश्वर शिव मंदिर धर्मशाला में आगामी 30 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती मनाने की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गयी.
रामनगर. ब्राह्मण समाज द्वारा रविवार को नर्मदेश्वर शिव मंदिर धर्मशाला में आगामी 30 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती मनाने की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गयी. इसकी अध्यक्षता पं. चिंतामणि तिवारी ने किया. इस दौरान अक्षय तृतीया को भगवान परशुराम की जयंती की तैयारियों पर चर्चा हुई. जिसमे प्रभात फेरी, मंत्रोच्चारण व वेदोपनिषद् पाठ, संगोष्ठी, सम्मान कार्यक्रम को सही तरीके से पूरा करने का निर्णय हुआ. जिसमें उक्त समाज के सैकड़ों ब्राह्मण एकत्रित हुए. बैठक के आरंभ में सभी ने पहलगाम आतंकी हमले में मरे निर्दोषों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा. मौके पर आचार्य गुरुवर दिनेश शुक्ल, डॉ. ऐश्वर्य चौबे, डॉ. धनंजय द्विवेदी, विनय मिश्र, सोनू पांडेय, मनीष पांडेय, रवि तिवारी, घनश्याम ओझा, जयप्रकाश झा, सोनू दुबे, राजेश द्विवेदी, कृष्णा शुक्ल, जितेंद्र पांडेय, राजेश ओझा, मुनींद्र मिश्र समेत सैकड़ों उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




