Bettiah: स्वतंत्रता दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच ने शान से फहराया तिरंगा

Updated:
विज्ञापन

मारवाड़ी वाचनालय में ध्वजारोहण करते मारवाड़ी युवा मंच बेतिया शाखा के सदस्य | Prabhat Khabar Network

बेतिया में मारवाड़ी युवा मंच ने स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। ध्वजारोहण के बाद समाजबंधुओं ने देश की एकता और अखंडता के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Independence day: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, बेतिया शाखा की ओर से मारवाड़ी हिंदी वाचनालय परिसर में हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के बीच भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मंच के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही.


समाजबंधुओं को मिला ध्वजारोहण का सम्मान

युवा मंच के जनसंपर्क संयोजक कृष झुनझुनवाला ने बताया कि कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा कि राष्ट्रध्वज फहराने का गौरव समाज के दो सम्मानित समाजबंधुओं को प्रदान किया गया. हालांकि दोनों मंच के सदस्य नहीं हैं, लेकिन शाखा द्वारा आयोजित प्रत्येक सामाजिक एवं सेवा गतिविधि में निरंतर बढ़-चढ़कर सहयोग एवं योगदान देते रहे हैं. उनके इसी निरंतर सहयोग, सेवा भावना और मंच के प्रति समर्पण को देखते हुए शाखा ने उन्हें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण का सम्मान प्रदान किया.


शहीदों को किया नमन, लिया राष्ट्रहित का संकल्प

ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सदस्यों एवं समाजबंधुओं ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी. राष्ट्रगान के साथ देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया. इस अवसर पर देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया गया. उपस्थित लोगों ने देश के विकास में अपनी जिम्मेदार भूमिका निभाने तथा समाजसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प भी व्यक्त किया.


मिठाई बांटकर दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद उपस्थित सदस्यों एवं समाजबंधुओं के बीच मिठाई का वितरण किया गया. सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और देश की उन्नति एवं समाज की प्रगति के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों की सक्रिय सहभागिता तथा समाजबंधुओं के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही. पूरे आयोजन में देशभक्ति, सामाजिक एकता और सेवा भावना का संदेश देखने को मिला.


विज्ञापन
आलोक अगस्टीन

लेखक के बारे में

By आलोक अगस्टीन

आलोक अगस्टीन ने वर्ष 2004 से पत्रकारिता में सक्रिय रहने के साथ पत्रकारिता व जनसंचार में माखनलाल से स्नातक तथा स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की हैं. नोएडा के साधना एकेडमी ऑफ मीडिया स्टडीज से फोटो एंड वीडियो जर्नलिज्म में डिप्लोमा के पश्चात 2015 में बेतिया प्रभात खबर से जुड़कर अबतक कार्य कर रहे हैं. इसके पूर्व बेतिया में ही हिन्दुस्तान के साथ साथ पटना के अनेक स्थानीय चैनलों में रिपोर्टर की भूमिका निभाई है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन