कर्तव्य पालन ही सच्ची देशभक्ति, शहीद और महापुरुष बनें बच्चों के आदर्श: रविंद्र

Updated:
विज्ञापन

संबोधित करते कार्यपलक अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

नरकटियागंज में स्वतंत्रता दिवस पर मगध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड में ध्वजारोहण हुआ। रविन्द्र तिवारी ने बच्चों को महापुरुषों के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।

विज्ञापन

Independence day: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मगध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड, यूनिट नरकटियागंज परिसर में हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यपालक अध्यक्ष रविन्द्र तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित कर्मियों, अभिभावकों व अतिथियों को संबोधित किया. उन्होंने आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता का आनंद लेने के साथ उससे जुड़ी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना भी जरूरी है. यही सच्ची देशभक्ति है. उन्होंने युवा पीढ़ी से अनुशासन, टीम भावना, मेहनत और समर्पण को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया.


बच्चों को संस्कृति और संस्कार से जोड़ें

कार्यपालक अध्यक्ष ने अभिभावकों से बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ अपनी संस्कृति और संस्कारों की जानकारी देने की अपील की. उन्होंने शहीद चंद्रशेखर आजाद, रानी लक्ष्मीबाई, सुभाषचंद्र बोस, भगवान राम और माता सीता जैसे महापुरुषों की गाथाओं से बच्चों को परिचित कराने की बात कही. उन्होंने कहा कि इससे बच्चों में संस्कृति, सभ्यता और देशभक्ति की भावना मजबूत होगी.


किसानों और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

श्री तिवारी ने मिल कर्मियों, विशेषकर गन्ना विभाग के अधिकारियों व कर्मियों को किसानों के परिवार का हिस्सा बनकर काम करने की अपील की, ताकि क्षेत्र में गन्ने की खेती को बढ़ावा मिल सके. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष जोर देते हुए हर नागरिक से आसपास हरियाली और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की.


बच्चों की प्रस्तुति ने बांधा समां

समारोह में बिड्ला विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने भावनृत्य और देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया. मौके पर रत्नेश झा, केएस ढाका, प्रेम सिंह, रजनीश सिंह, नवीन तिवारी, सुधीर मिश्रा, विनीत सिंह, राजेश पांडेय, सुरक्षा अधिकारी जीत बहादुर सिंह, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एके सिंह, नृपेन्द्र कुमार, विजय दुबे, विपीन मिश्र, विपीन सिंह और सत्येन्द्र राय सहित मिल के सभी संभागों के अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे.


विज्ञापन
सतीश कुमार पांडेय

लेखक के बारे में

By सतीश कुमार पांडेय

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन