बेतिया में किसान महासभा का विरोध मार्च, कृषि समझौते और यूरिया किल्लत के खिलाफ प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

विरोध मार्च में शामिल पूर्व विधायक

बेतिया में अखिल भारतीय किसान महासभा ने साम्राज्यवाद विरोधी दिवस पर विरोध मार्च निकाला। किसानों ने भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते, यूरिया की किल्लत और लैंड पुलिंग नीति जैसी किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई.

विज्ञापन

Bettiah News: साम्राज्यवाद विरोधी दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय किसान महासभा की ओर से रविवार को बेतिया में विभिन्न किसान मुद्दों को लेकर विरोध मार्च निकाला गया. शहीद पार्क से जिला कलेक्ट्रेट तक निकाले गए मार्च में भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते, यूरिया की किल्लत, सैटेलाइट टाउनशिप के लिए लैंड पुलिंग नीति समेत किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई गई. मार्च के बाद सभा आयोजित कर किसानों के हित में नीतियां बनाने की मांग की गई.

शहीद पार्क से कलेक्ट्रेट तक निकला विरोध मार्च

अखिल भारतीय किसान महासभा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और किसान शहीद पार्क से जिला कलेक्ट्रेट तक पहुंचे. इस दौरान विभिन्न किसान मुद्दों को लेकर नारेबाजी की गई. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कृषि और किसानों से जुड़े फैसलों में छोटे एवं मध्यम किसानों के हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए.

भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते का विरोध

पूर्व विधायक वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौता किसानों के हित में नहीं है. उन्होंने समझौते को वापस लेने की मांग की. प्रदर्शन के दौरान ट्रंप, मोदी और सम्राट चौधरी के खिलाफ भी नारेबाजी की गई.

छोटे और मध्यम किसानों पर संकट बढ़ने की जताई आशंका

किसान महासभा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार राव ने कहा कि कृषि व्यापार समझौते से छोटे और मध्यम किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. उन्होंने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कृषि नीति तैयार करने की मांग की.

यूरिया किल्लत और कालाबाजारी पर कार्रवाई की मांग

जिला सचिव इंद्रदेव कुशवाहा ने जिले में यूरिया की किल्लत और कथित कालाबाजारी का मुद्दा उठाया. उन्होंने प्रशासन से खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की.

लैंड पुलिंग और सैटेलाइट टाउनशिप नीति का विरोध

राज्य पार्षद बिनोद यादव ने सैटेलाइट टाउनशिप के लिए लैंड पुलिंग नीति का विरोध किया. उन्होंने कृषि भूमि को बचाने और किसानों के हितों की रक्षा करने की मांग की. जिला नेता संजय यादव, सुजायत अंसारी और अब्दुल खैर ने भी कृषि भूमि बचाने और किसान हितैषी नीतियां लागू करने की मांग रखी.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में रामबाबू महतो, नवीन कुमार, जवाहर प्रसाद, फरहान राजा, हरे राम यादव, मंगल यादव, कलाम अंसारी, इस्लाम अंसारी, संजय राम, अच्छे लाल राम, सिताराम राम, हारुन गद्दी, बिनोद कुशवाहा, जोखू चौधरी, अशोक कुशवाहा, भरत शर्मा, सुरेंद्र चौधरी, शौकत अली और मुन्ना अंसारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: जटाशंकर धाम में 251 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा, सावन की दूसरी सोमवारी पर शुरू हुआ अनुष्ठान


विज्ञापन
मधुकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By मधुकर मिश्रा

मधुकर मिश्र ने 1986 में आकाश मार्ग हिंदी दैनिक देवरिया उत्तर प्रदेश से पत्रकारिता की शुरुआत की थी. इसके बाद में दिल्ली और पटना से एक साथ प्रकाशित संध्या प्रहरी, आज, नवभारत टाइम्स में कार्य किए. इस क्रम में पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ रह चुके हैं. वर्तमान में बेतिया प्रभात खबर हिंदी दैनिक सह मल्टीमीडिया कार्यालय से जुड़कर कार्य कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन