फैक्ट्री में करंट लगने से ऑपरेटर की मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

Updated:
विज्ञापन

समशेरवा गांव निवासी 55 वर्षीय दयाशंकर पटेल की एक आइसक्रीम फैक्ट्री में काम के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Bettiah News: प्रखंड क्षेत्र के खोताहवा पंचायत अंतर्गत समशेरवा गांव निवासी 55 वर्षीय दयाशंकर पटेल की एक आइसक्रीम फैक्ट्री में काम के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर समय पर समुचित इलाज नहीं कराने और अस्पताल परिसर के बाहर छोड़कर फरार होने का आरोप लगाया है. पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

काम के दौरान करंट लगने का आरोप

परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार दयाशंकर पटेल उत्तर प्रदेश के रविन्द्रनगर धूस स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री में ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे. आरोप है कि ड्यूटी के दौरान उन्हें करंट लग गया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई. घटना के बाद सहकर्मी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे.

इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

मृतक के परिजनों का आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन ने अस्पताल में समुचित इलाज नहीं कराया और मृतक को अस्पताल परिसर के बाहर छोड़कर चले गए. उनका कहना है कि यदि समय पर बेहतर उपचार मिलता तो उनकी जान बच सकती थी.

पुलिस जुटी जांच में

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. थाना अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे. यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

क्षेत्र में आक्रोश, निष्पक्ष जांच की मांग

घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक और आक्रोश है. स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है. वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जांच पूरी होने तक किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन