ePaper

होमगार्ड जवान की बिगड़ी तबीयत, मौत

Updated at : 15 Oct 2024 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
होमगार्ड जवान की बिगड़ी तबीयत, मौत

शिकारपुर थाना में पदस्थापित होमगार्ड जवान की सोमवार की देर रात जीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई.

विज्ञापन

बेतिया. शिकारपुर थाना में पदस्थापित होमगार्ड जवान की सोमवार की देर रात जीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक जवान शिकारपुर थाना के खरमा मठिया वार्ड संख्या 02 निवासी स्व हरिहर पंडित का पुत्र श्रीकांत पंडित (50) बताया गया हैं. टीओपी प्रभारी अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया हैं. मृतक के भतीजा सन्नी कुमार ने बताया की शिकारपुर मे होमगार्ड के पद पर कार्यरत्त थे. सोमवार की रात्रि अचानक तबियत खराब हो गई. तबियत बिगड़ने के बाद जीएमसीएच मे परिजन इलाज के लिए लाये. सोमवार की देर रात्रि मौत हो गई. मृतक को एक पुत्र दीपु कुमार व एक पुत्री अंतिमा कुमारी है. जवान की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन