सरकारी योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचे, बेतिया में डीडीसी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बैठक में निर्देश देते डीडीसी काजले वैभव नितिन व अन्य

बेतिया में डीडीसी ने सरकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार और मीडिया मॉनिटरिंग को लेकर समीक्षा बैठक की। योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

विज्ञापन

Bettiah News: समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में शनिवार को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) काजले वैभव नितिन की अध्यक्षता में सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार, मीडिया मॉनिटरिंग और मीडिया प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैठक में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समय पर आम लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया.

विभाग नियमित रूप से उपलब्ध कराएं योजनाओं की जानकारी

बैठक में वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रोचना माद्री ने सरकार के निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि सभी विभाग अपनी योजनाओं, उपलब्धियों, फोटो, वीडियो और सफलता की कहानियां नियमित रूप से जिला जनसंपर्क कार्यालय को उपलब्ध कराएं.

उन्होंने कहा कि इससे सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जा सकेगा.

डीडीसी ने दिए ये निर्देश

डीडीसी काजले वैभव नितिन ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ तभी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा, जब लोगों को उनकी सही और प्रमाणिक जानकारी समय पर मिले.

उन्होंने सभी विभागों को अपने उल्लेखनीय कार्यों और नवाचारों का दस्तावेजीकरण कर विभिन्न प्रचार माध्यमों के जरिए आमजन तक पहुंचाने का निर्देश दिया.

भ्रामक खबरों पर रखी जाएगी नजर

बैठक में मीडिया और सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक एवं तथ्यहीन खबरों की सतत निगरानी रखने पर भी जोर दिया गया.

डीडीसी ने निर्देश दिया कि ऐसी खबरों का तत्काल तथ्यात्मक खंडन किया जाए और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. साथ ही सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं और विशेष अभियानों का व्यापक प्रचार करने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखा जाए.

मीडिया प्रबंधन को और प्रभावी बनाने पर चर्चा

बैठक में मीडिया मॉनिटरिंग-सह-मीडिया प्रबंधन कोषांग के प्रभावी संचालन, समाचारों के त्वरित संकलन और समयबद्ध प्रतिवेदन तैयार करने के विषय पर भी विस्तार से चर्चा हुई.

इस अवसर पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी अब्दुल रशीद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सौरभ आलोक, डीपीओ आईसीडीएस कविता रानी, डीपीएम जीविका आर.के. निखिल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन