गंडक नदी का जलस्तर बढ़ते ही बढ़ी ग्रामीणों की चिंता, कटाव रोकने के लिए खुद मैदान में उतरे लोग

Updated:
विज्ञापन
पेज03 : गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर से सिसवा मंगलपुर में बढ़ा कटाव का खतरा

योगापट्टी - फोटो: Prabhat Khabar

गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर ने पश्चिम चंपारण के योगापट्टी प्रखंड में चिंता बढ़ा दी है. सिसवा मंगलपुर पंचायत में कटाव निरोधी कार्यों में धंसाव के कारण तटबंधों के कमजोर होने से ग्रामीणों में भय का माहौल है. स्थानीय लोग अपनी जान जोखिम में डालकर तटबंधों को बचाने में जुटे हैं.

विज्ञापन

Bettiah Flood Alert: पश्चिम चंपारण के योगापट्टी प्रखंड की सिसवा मंगलपुर पंचायत में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही कटाव का खतरा गहरा गया है. नदी किनारे रहने वाले ग्रामीणों का कहना है कि हाल ही में कराए गए कटाव निरोधी कार्य के कई हिस्सों में धंसाव होने से तटबंध कमजोर पड़ गया है.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग

तटबंध में धंसाव का ग्रामीणों ने लगाया आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि जल संसाधन विभाग द्वारा कराए गए बल्ला पाइलिंग और कटाव निरोधी कार्य के दौरान लगाए गए बोरे कई स्थानों पर 5 से 15 फीट तक धंस गए हैं. इससे तटबंध की मजबूती प्रभावित हुई है और नदी के तेज बहाव के दौरान कटाव की आशंका बढ़ गई है.

विभाग को पहले भी दी गई थी सूचना

स्थानीय ग्रामीण अमिका गद्दी, बुदु प्रसाद, सरदार पांडेय, सुनील पटेल और लालबहादुर मुखिया ने बताया कि उन्होंने कई बार जल संसाधन विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) और एसडीओ को स्थिति की जानकारी देकर तत्काल मरम्मत और अतिरिक्त सैंड बैग लगाने की मांग की थी.

ग्रामीणों का आरोप है कि समय रहते आवश्यक कार्रवाई नहीं होने से अब स्थिति चिंताजनक बन गई है.

कटाव रोकने के लिए खुद आगे आए ग्रामीण

गुरुवार को गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद तटबंध के कमजोर हिस्सों पर खतरा और बढ़ गया. इसके बाद ग्रामीण स्वयं सैंड बैग उठाकर कटाव रोकने के कार्य में जुट गए.

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द सुरक्षा कार्य नहीं कराया गया तो सिसवा मंगलपुर के साथ-साथ आसपास के गांव भी कटाव की चपेट में आ सकते हैं.

प्रशासन से युद्धस्तर पर कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन और जल संसाधन विभाग से मांग की है कि कटाव प्रभावित स्थलों का तत्काल निरीक्षण कराया जाए और कमजोर हिस्सों पर अतिरिक्त सैंड बैग, बल्ला पाइलिंग तथा अन्य सुरक्षा कार्य युद्धस्तर पर कराया जाए, ताकि संभावित नुकसान को समय रहते रोका जा सके.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


विज्ञापन
Sameer Vajpayee

लेखक के बारे में

By Sameer Vajpayee

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन