नागरिकों की हर समस्याओं का होगा समाधान : गरिमा

नगर निगम की मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि वार्ड के सदस्यों द्वारा जितनी भी समस्याएं रखी जा रही हैं, उनके समाधान का पूरा-पूरा प्रयास किया जाएगा.
बेतिया. नगर निगम की मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि वार्ड के सदस्यों द्वारा जितनी भी समस्याएं रखी जा रही हैं, उनके समाधान का पूरा-पूरा प्रयास किया जाएगा. उक्त बातें नगर निगम द्वारा चलाए गए आपका शहर आपकी बात कार्यक्रम में कहीं. यह शिविर नगर के बानुछापर स्थित वार्ड नंबर 28 में शिव मंदिर परिसर में कार्यक्रम किया गया. कार्यक्रम की दौरान दर्जनों की संख्या में स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. सभी ने अपनी अपनी समस्याओं को रखा. इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन नगर निगम की मेयर गरिमा देवी सिकरिया, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक रोहित राज, नगर निगम के सिटी मैनेजर अभिषेक कुमार, वार्ड पार्षद सोनेलाल गुप्ता द्वारा किया गया. इस दौरान 65 लोगों ने अपनी समस्याओं को बताया है. लोगों ने नगर निगम से नए जुड़े वार्ड से संबंधित पानी, सड़क, नाली आदि की समस्याओं को बताया. इसके अलावा स्ट्रीट लाइट, आवास योजना आदि की समस्याओं को भी लोगों ने रखा. इस पर मेयर ने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा. मौके पर योजना सहायक युवराज बहादुर सिंह, नूर आलम आदि मौजूद थे. गौरतलब है कि इससे पहले यह कार्यक्रम 22 अप्रैल से ही शुरू होना था, लेकिन पोप के निधन के कारण बिहार में राजकीय शोक की घोषणा हो गई. जिस कारण यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




