घर से निकले थे, सुबह नदी में मिला शव... नरकटियागंज में मौत से इलाके में सनसनी

Updated:
विज्ञापन
नरकटियागंज में हडबोडा नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत मंगलवार शाम से थे लापता

घटना स्थल पर पुलिस टीम | Prabhat Khabar Network

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में हडबोडा नदी में एक बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शुरुआती जांच में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है.

विज्ञापन

Narkatiaganj Murder News: पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में बुधवार सुबह हडबोडा नदी से एक बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. डीएवी स्कूल के पश्चिम स्थित नदी तट पर स्थानीय लोगों ने शव देखा, जिसके बाद शिकारपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं.

मृतक की हुई पहचान

पुलिस जांच के दौरान मृतक की पहचान पकड़ी गांव निवासी 60 वर्षीय विंध्याचल महतो उर्फ जिउत महतो के रूप में हुई. परिजनों ने बताया कि विंध्याचल महतो मानसिक रूप से कमजोर (मंदबुद्धि) थे और उनका विवाह नहीं हुआ था. उनके छोटे भाई सुकट महतो के अनुसार मंगलवार की शाम वह घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे. काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका.

बुधवार सुबह जब नदी किनारे शव मिलने की सूचना मिली तो परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की. पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

डूबने से मौत की आशंका

शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पानी में डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है. हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. पुलिस ने यूडी (Unnatural Death) केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

सुबह शौच के लिए गए लोगों ने देखा शव

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह कुछ ग्रामीण शौच के लिए हडबोडा नदी किनारे पहुंचे थे. इसी दौरान उनकी नजर नदी किनारे पड़े शव पर पड़ी. इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलने पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि चंदन कुमार साह भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से शव की पहचान कराने में मदद की.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

इसके बाद शिकारपुर थाना पुलिस की टीम, जिसमें थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, एसआई रामजी पासवान, खुर्शीद आलम और जय भगवान शामिल थे, घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बुजुर्ग की मौत दुर्घटनावश डूबने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है.

यह भी पढे़ं: गंडक के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ के मुहाने पर पश्चिम चंपारण के कई ब्लॉक, कटाव रोकने में जुटे ग्रामीण


विज्ञापन
सतीश कुमार पांडेय

लेखक के बारे में

By सतीश कुमार पांडेय

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन