ePaper

जिला खनन पदाधिकारी ने थानाध्यक्ष के साथ खनन स्थल का किया निरीक्षण

Updated at : 28 Apr 2025 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
जिला खनन पदाधिकारी ने थानाध्यक्ष के साथ खनन स्थल का किया निरीक्षण

ठकराहा प्रखंड अंतर्गत गंडक नदी से खनन करने वालों में उस वक्त अफरा तफरी मच गयी जब जिला खनन पदाधिकारी और ठकराहा थानाध्यक्ष सोमवार को मौके पर पहुंचे.

विज्ञापन

बगहा. ठकराहा प्रखंड अंतर्गत गंडक नदी से खनन करने वालों में उस वक्त अफरा तफरी मच गयी जब जिला खनन पदाधिकारी और ठकराहा थानाध्यक्ष सोमवार को मौके पर पहुंचे. इस दौरान दर्जनों की संख्या में चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग खड़े हुए. भागते समय पीपा पुल पर कई राहगीर दुर्घटना के शिकार होने से बाल-बाल बच गए. ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय अधिकारी कहते हैं कि कटाव रोधी कार्य में उपयोग के लिए गंडक नदी से रॉयल्टी के आधार ठेकेदार द्वारा सिल्ट निकाला जा रहा है. ठेकेदार ने विभाग से अनुमति लिया है. अगर खनन लीगल प्रोसेस से हो रहा था तो खनन करने वाले लोग क्यों भाग खड़े हुए. वहीं खनन अधिकारी ने बताया कि अवध कुमार सहित तीन अन्य किसानों ने उनके खेत से खनन करने की शिकायत जिलाधिकारी को आवेदन देकर किया था. जिसकी औचक जांच की गयी. मौके पर खनन की पुष्टि हुई है और शिकायतकर्ता से फोन पर संपर्क किया गया उसने बताया कि किसी काम से वह राज्य से बाहर हैं. शिकायतकर्ताओं की रैयती जमीन की जांच के लिए ठकराहा सीओ को लिखा जाएगा. अब सवाल यह उठता है कि अगर खनन लीगल प्रोसेस में हो रहा था तो खनन को अंजाम देने वाले लोग क्यों भाग खड़े हुए और अधिकारियों ने कोई वाहन जब्त क्यों नहीं किया. गौरतलब है तटबंध की सुरक्षा को लेकर एंटीरोजन कार्य प्रगति पर है. ठेकेदार के अनुसार खनन विभाग में रॉयल्टी जमा करने के उपरांत ही नदी के तलहटी से सिल्ट निकाला जा रहा है. जबकि जिला से आए जांच अधिकारी सूर्यमणि की गाड़ी तटबंध पर पहुंचते ही खनन में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी लेकर ड्राइवर भाग खड़े हुए.ठकराहा में बालू घाट की नहीं हुई नीलामी

एंटीरोजन के आड़ में अवैध खनन करने वाले माफिया भी सक्रिय है. आय दिन सैकड़ों ट्रॉली बालू गंडक की तलहटी से निकाला जा रहा है, जो प्रखंड क्षेत्र सहित यूपी के शहरों तक पहुंच रहा है. जिससे सरकार को राजस्व की क्षति हो रही है. ठकराहा में बालू घाट होने के बावजूद अवैध खनन बदस्तूर जारी है. इस संबंध पूछे जाने पर जांच में आए अधिकारी सूर्यमणि ने बताया कि ठकराहा में बालू घाट निर्धारित किया गया है. लेकिन तीन बार टेंडर निकलने के बाद भी कोई टेंडर नहीं पड़ा. अवैध खनन की शिकायत मिल रही हैं. जिसकी जांच की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन