अज्ञात वाहन की ठोकर से साइकिल सवार की मौत

Updated:
विज्ञापन

लौरिया-बेतिया मुख्य पथ पर एनएच 727 के परसा मठिया चौक के समीप साइकिल से समान खरीदने जा रहे अधेड़ को अज्ञात वाहन ने रौंदा डाला और वाहन चालक वाहन लेकर घटनास्थल से फरार हो गया.

विज्ञापन

लौरिया. लौरिया-बेतिया मुख्य पथ पर एनएच 727 के परसा मठिया चौक के समीप साइकिल से समान खरीदने जा रहे अधेड़ को अज्ञात वाहन ने रौंदा डाला और वाहन चालक वाहन लेकर घटनास्थल से फरार हो गया. इस दौरान साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना पर घटनास्थल पर लौरिया पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजवाया और उसके बाद परिजनों को सौंप दिया. मृतक की पहचान सिरसीया ओपी थाने के बिजबनिया गांव निवासी सुदामा राम के रूप में हुई है. बताया गया है कि सुदामा राम बिजबनिया गांव से परसा मठिया चौक कोई समान खरीदने जा रहे थे, तभी हादसे के शिकार हो गए. घटना का कारण तेज रफ्तार बताया गया. वहीं सुदामा की मौत की सूचना पर उनके गांव बिजबनिया में कोहराम मच गया है. सुदामा अपने परिवार के जीविकोपार्जन के मुख्य साधन थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन