ePaper

Bettiah: सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली फ्री मिलने को लेकर मुख्यमंत्री करेंगे जन- संवाद

Updated at : 10 Aug 2025 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
Bettiah: सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली फ्री मिलने को लेकर मुख्यमंत्री करेंगे जन- संवाद

राज्य सरकार द्वारा घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक नि:शुल्क बिजली मिलने ऐतिहासिक घोषणा की गई है.

विज्ञापन

बेतिया. राज्य सरकार द्वारा घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक नि:शुल्क बिजली मिलने ऐतिहासिक घोषणा की गई है. जिसके आधार पर चालू अगस्त माह की पहली तारीख से ही जुलाई माह की बिजली खपत के आधार पर आम घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक पूर्ण अनुदान पर बिजली मिलने लगी है.सदर आपूर्ति डिविजन के कार्यपालक अभियंता मनीष शाक्य ने बताया कि सभी घरेलू उपभोक्ताओं को योजना की संपूर्ण जानकारी देने हेतु व्यापक जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है. इसी क्रम में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी मंगलवार 12 अगस्त को ””””””””विद्युत उपभोक्ता- संवाद”””””””” कार्यक्रम के माध्यम से राज्य भर के सभी उपभोक्ताओं से सीधा संवाद करेंगे. कार्यपालक अभियंता मनीष शाक्य ने बताया कि इस संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य है कि उपभोक्ता इस योजना के विभिन्न पहलुओं को बेहतर ढंग से समझ सकें. कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु प्रत्येक विद्युत आपूर्ति प्रशाखा में 4 संवाद स्थल निर्धारित किए गए हैं. साथ ही, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल/ जिला स्तर पर भी संवाद स्थलों का चयन किया गया है.इस प्रकार इस संवाद कार्यक्रम के लिए बेतिया बिजली आपूर्ति डिविजन में जिला मुख्यालय के बापू सभागार ऑडोटोरियम सहित कुल 57 और बगहा डिविजन के कुल 44 संवाद स्थलों के माध्यम से कुल करीब 11 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के साथ माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सीधा संवाद किया जाएगा. मुख्यमंत्री के “जन संवाद ” को उपभोक्ताओं तक पहुंचने हेतु सभी संवाद स्थलों पर एलईडी स्क्रीन, प्रोजेक्टर व टीवी की व्यवस्था की जा रही है,ताकि सभी घरेलू उपभोक्ता इस महत्वपूर्ण योजना की जानकारी प्राप्त कर सकें.

प्रचार प्रसार में जुटी है टीम

मुख्यमंत्री नीतीश के “जन संवाद ” को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार में बिजली के अधिकारी और कर्मियों की टीम जुट गई है. बिजली आपूर्ति के कार्यपालक अभियंता मनीष शाक्य ने बताया कि इस जन संवाद कार्यक्रम में माननीय से लेकर सभी स्तर के जनप्रतिनिधिगण, पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधिगण, मीडिया प्रतिनिधिगण एवं संबंधित हितधारकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी,ताकि यह कार्यक्रम जन-जन तक पहुंचे और योजना का लाभ राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को मिले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन