ePaper

18 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सिपाही भर्ती परीक्षा

Updated at : 11 Aug 2024 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
18 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सिपाही भर्ती परीक्षा

केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती की कदाचार मुक्त लिखित परीक्षा रविवार को जिला मुख्यालय के 18 केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई.

विज्ञापन

बेतिया . केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती की कदाचार मुक्त लिखित परीक्षा रविवार को जिला मुख्यालय के 18 केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. एक पाली की हुई इस परीक्षा में कुल 8833 अभ्यार्थियों को हिस्सा लेना था. इस दौरान किसी भी अभ्यर्थी को कदाचार के आरोप में निष्काषित नहीं किया गया. परीक्षा को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुश्तैद दिखा. गौरतलब है कि इस परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने पहले से तैयारियां कर रखी थी.कदाचार रहित माहौल में परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों एवं केन्द्राधीक्षकों को पहले ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे. इसके तहत परीक्षा प्रारंभ होने से ढाई घंटा पूर्व ही मुख्य गेट पर परीक्षार्थियों की सघन जांच कर उन्हें अंदर प्रवेश दिया गया. जिसमें महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला पुलिस बल, महिला वीक्षक, महिला केंद्राधीक्षक द्वारा ली गई. परीक्षा कक्ष के अंदर किसी भी प्रकार की लिखित सामग्री, प्रवेश पत्र पर कोई लेख, सादा कागज, क्लिपबोर्ड, स्लाइड रूप, बैग, मोबाइल फोन, ब्लू टूथ, वाट्सअप, कैलकुलेटर या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक यंत्र ले जाने की अनुमति नहीं थी. इसकी जांच वीक्षकों द्वारा परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान की जा रही थी. ताकि, परीक्षार्थियों के लिए नकल की कोई गुंजाइश नहीं रहे. परीक्षा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराए जाने को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस अधिकारी सहित पुलिस बल की तैनाती की गई थी. इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सहित पर्याप्त रोशनी की भी व्यवस्था की गई थी. इधर, जिला प्रशासन के आदेश के बाद परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों के समीप धारा 144 लागू किया गया था. परीक्षा में प्रतिनियुक्ति वीक्षक सहित कर्मी और परीक्षार्थी को छोड़ कर अन्य व्यक्तियों को परीक्षा केन्द्र एवं उसके आस-पास के दो सौ मीटर की परिधि में आने-जाने पर रोक लगाई गई थी. दोपहर 12 से 02 बजे के बीच हुई इस परीक्षा को लेकर प्रशासनिक महकमा पूरी तरह से अलर्ट था. परीक्षा को लेकर सुबह से ही परीक्षार्थियों का आना शुरू हो गया था. परीक्षा को लेकर जिले में स्टैटिक एवं जोनल दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति तो की ही गई थी. परीक्षा के दौरान जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने लगातार परीक्षा केन्द्रों का जायजा लिया. केन्द्रों पर सुबह से ही पहुंचने लगे थे अभ्यर्थी परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों को ढाई घंटा पहले केन्द्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया था. हालांकि, अभ्यर्थी उससे पहले ही सेंटर पर पहुंच गए थे. इस दौरान अभ्यर्थियों ने पहले अपना रौल कोड नंबर आदि का मिलान परीक्षा सेंटर से बाहर चस्पा किए गए शीट से किया. उसके बाद कतारबद्ध होकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने के इंतजार में लग गए. इस दौरान अभ्यर्थियों ने पहले अपना रौल कोड नंबर आदि का मिलान परीक्षा सेंटर से बाहर चस्पाए गए शीट से किया. उसके बाद कतारबद्ध होकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने के इंतजार में लग गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन