SDM बनीं बेतिया की बेटी, सम्मानित होता देख छलक पड़े मां के आंसू
बीपीएससी टॉपर प्रीति कुमारी की फाइल फोटो | सोर्स- सोशल मीडिया
70वीं BPSC परीक्षा में SDM बनकर बेतिया की प्रीति कुमारी बनीं प्रेरणा. उनकी सफलता की कहानी और माँ के खुशी के आंसू.
Success Story: 70वीं BPSC परीक्षा में सफलता हासिल कर SDM पद पाने वाली बेतिया के लौरिया की बेटी प्रीति कुमारी आज पूरे बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गयी हैं. जब रिजल्ट आया था तो उनके घर यानी लौरिया प्रखंड के बहुअरवा पंचायत अंतर्गत नोनीपाकड़ गांव में प्रीति के स्वागत के लिए सैकड़ों लोग जुटे थे. गाजे-बाजे, फूल-मालाओं और जयकारों के बीच लोगों ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जतायी.
मां की आंखों से छलके खुशी के आंसू
बेटी को SDM बनने के बाद सम्मानित होते देख उनकी मां शोभा देवी भावुक हो गयीं. स्वागत समारोह के दौरान उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े. परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया.
प्रीति की सफलता पर गांव के लोगों में भी खासा उत्साह देखा गया. लोगों ने कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल की है, जो इलाके के युवाओं के लिए उत्साह बढ़ाने वाली बात है.
जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित
बहुअरवा पंचायत के मुखिया पति सह भाजपा लौरिया पूर्वी मंडल अध्यक्ष दीपक दत्त तिवारी उर्फ दीपू तिवारी ने प्रीति कुमारी को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया. उन्होंने बताया कि प्रीति रिश्ते में उनकी भतीजी हैं.
उन्होंने कहा कि प्रीति ने मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है. उनकी सफलता से परिवार के साथ पूरे क्षेत्र में खुशी है.
बेटियों और युवाओं को मिली नई प्रेरणा
स्थानीय लोगों ने कहा कि प्रीति कुमारी की सफलता से क्षेत्र की बेटियों और युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहन मिलेगा. ग्रामीणों के बीच उनकी उपलब्धि को लेकर लगातार चर्चा रही.
यह भी पढे़ं:
आंगनबाड़ी सेविका के बेटे ने किया कमाल, सेल्फ स्टडी के दम पर 1st अटेंप्ट में बने BDO
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए