Bihar News: रील्स के जुनून ने छीनी दो युवकों की जिंदगी, बेतिया में अमृत भारत ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 23 Jan 2026 6:01 PM
AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: बिहार के बेतिया में रील बनाने का शौक दो युवाओं के लिए जानलेवा साबित हुआ. वीडियो बनाते वक्त दोनों अमृत भारत ट्रेन की चपेट में आ गए. जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई.
Bihar News: बिहार के बेतिया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक दो युवकों की जान ले गया. रेलवे ट्रैक पर वीडियो बनाते समय दोनों युवक अमृत भारत ट्रेन की चपेट में आ गए. मौके पर ही उनकी मौत हो गई. यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब 8:40 बजे का बताया जा रहा है.
दो ट्रैक, दो ट्रेन और एक पल की चूक
स्थानीय लोगों के मुताबिक अमृत भारत ट्रेन मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज की ओर जा रही थी. इसी दौरान गुलाब नगर रेलवे ढाला और साठी स्टेशन के बीच पिलर संख्या 234/31 के पास दो युवक मोबाइल से रील बना रहे थे. तभी विपरीत दिशा से वंदे भारत (फौजी ट्रेन) आती दिखी. दो ट्रैक पर आमने-सामने ट्रेन देख दोनों घबरा गए और अमृत भारत ट्रेन की चपेट में आ गए.
क्षत-विक्षत शव, मातम में डूबा इलाका
हादसा इतना भयावह था कि दोनों युवकों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए. घटना की खबर मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे घटनास्थल पर जमा हो गए. इसी भीड़ का फायदा उठाकर परिजन पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव लेकर चले गए.
GRP को दी गई सूचना, जांच जारी
घटना की सूचना स्टेशन मेमो के जरिए GRP बेतिया को दे दी गई है. साठी स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी.
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इस दर्दनाक हादसे के बाद दोनों बच्चों के परिवार सदमे में हैं. गांव में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम है. इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.
पहली घटना नहीं, पहले भी गई हैं कई जानें
रील्स के चक्कर में जान गंवाने की यह कोई पहली घटना नहीं है. बिहार के अलग-अलग जिलों में पहले भी चलती ट्रेन, गहरे पानी और तेज रफ्तार वाहनों के साथ स्टंट करते समय कई युवा और बच्चे अपनी जान गंवा चुके हैं.
-अजीत कुमार की रिपोर्ट
Also Read: पटना हॉस्टल कांड: SIT ने DGP को सौंपी सात दिनों की रिपोर्ट, जांच में सामने आए कई चौंकाने वाले एंगल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










