एसएसपी का औचक निरीक्षण, मुफ्फसिल और मनुआपुल क्षेत्र में परखी कानून-व्यवस्था
एसएसपी का औचक निरीक्षण, मुफ्फसिल और मनुआपुल क्षेत्र में परखी कानून-व्यवस्था
पश्चिमी चंपारण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मुफ्फसिल और मनुआपुल थाना क्षेत्रों का अचानक निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने दुकानदारों और नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया.
Bettiah SSP Inspection: पश्चिम चंपारण के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने मंगलवार की देर शाम मुफ्फसिल और मनुआपुल थाना क्षेत्रों का औचक निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की.
आपके शहर में
यातायात प्रबंधन और गश्ती व्यवस्था पर दिया विशेष जोर
एसएसपी ने दोनों थाना क्षेत्रों में भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने तथा गश्ती व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम जनता में सुरक्षा और विश्वास का माहौल कायम करना है.
दुकानदारों और आम नागरिकों से सीधा संवाद, समाधान का भरोसा
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा तथा यातायात संबंधी समस्याओं की जानकारी ली. उन्होंने लोगों से मिले सुझावों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया. औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में दिनभर हलचल और सक्रियता बनी रही.
ये भी पढ़ें:वाल्मीकिनगर: बारिश में 60 साल पुराना विशाल यूकेलिप्टस का पेड़ गिरा, 5 घर क्षतिग्रस्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए