वाल्मीकिनगर: बारिश में 60 साल पुराना विशाल यूकेलिप्टस का पेड़ गिरा, 5 घर क्षतिग्रस्त

Updated:
विज्ञापन

पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ घर | Prabhat Khabar Network

वाल्मीकिनगर में तेज हवा और मूसलाधार बारिश के कारण दुर्गा मंदिर परिसर में 60 साल पुराना विशाल यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया. इस घटना में पांच मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे कई परिवार बेघर हो गए हैं.

विज्ञापन

Valmikinagar Tree Collapse: तेज हवा और मूसलाधार बारिश के दौरान गोल चौक स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में खड़ा करीब 60 वर्ष पुराना विशाल यूकेलिप्टस का पेड़ अचानक धराशायी हो गया. पेड़ गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि घटना के समय कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पांच मकान क्षतिग्रस्त, बेघर हुए प्रभावित परिवार

पेड़ गिरने से संतोष कुमार, नंदकिशोर साह, वेद प्रकाश सोनी और मनोहर गुप्ता सहित पांच परिवारों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए. घर रहने योग्य न रहने के कारण प्रभावित परिवार फिलहाल पड़ोसियों और रिश्तेदारों के यहां शरण लेने को मजबूर हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई कर घरों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.

वन विभाग हटाएगा पेड़, सीओ बोले- मुआवजा का प्रावधान नहीं

सूचना मिलते ही वनपाल आशीष कुमार मौके पर पहुंचे और पेड़ हटाने की प्रक्रिया शुरू कराई. उन्होंने बताया कि विभाग में मुआवजा देने का प्रावधान नहीं है. वहीं सीओ ने स्पष्ट किया कि मकान सरकारी भूमि पर बने हैं, इसलिए वर्तमान नियमानुसार मुआवजा नहीं दिया जा सकता. स्थानीय लोगों ने जर्जर पेड़ों के सर्वे की मांग की है.

ये भी पढ़ें: बेतिया: शादी के तीन महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन