24 घंटे में 21 आरोपी गिरफ्तार, 22.7 लीटर अवैध शराब और 14 एटीएम कार्ड बरामद

प्रतीकात्मक तस्वीर
पश्चिम चंपारण पुलिस ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए 24 घंटे में 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में अवैध शराब, मोबाइल फोन और 14 एटीएम कार्ड जब्त किए गए हैं.
West Champaran News: पश्चिम चंपारण पुलिस ने अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीते 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार लोगों में उत्पाद अधिनियम के नौ आरोपी भी शामिल हैं.
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध शराब, मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड भी बरामद किए हैं.
शराब, मोबाइल और एटीएम कार्ड जब्त
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, छापेमारी अभियान के दौरान 22 लीटर 700 एमएल अवैध शराब, एक मोबाइल फोन और 14 एटीएम कार्ड बरामद किए गए.
गिरफ्तार सभी 21 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
वारंट का भी हुआ निष्पादन
पुलिस ने लंबित मामलों में एक वारंटी को गिरफ्तार किया.
इसके अलावा छह अजमानतीय वारंटों का सफलतापूर्वक निष्पादन भी किया गया.
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
वाहन जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से 64,500 रुपये जुर्माना वसूला गया.
इस कार्रवाई में एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई.
विशेष अभियान रहेगा जारी
पश्चिम चंपारण पुलिस ने कहा है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.
पुलिस ने आम लोगों से भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देकर पुलिस का सहयोग करने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवध किशोर तिवारी
अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










