ePaper

आयुष्मान आरोग्य भवन हुआ विभाग के हवाले, प्रसव पीड़ित महिलाओं को मिलेगा सुविधा

Updated at : 28 Apr 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
आयुष्मान आरोग्य भवन हुआ विभाग के हवाले, प्रसव पीड़ित महिलाओं को मिलेगा सुविधा

मधुबनी प्रखंड के धनहा पंचायत स्थित आयुष्मान आरोग्य भवन का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद विभाग ने स्वास्थ्य विभाग को हस्तगत कर दिया है.

विज्ञापन

बगहा. मधुबनी प्रखंड के धनहा पंचायत स्थित आयुष्मान आरोग्य भवन का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद विभाग ने स्वास्थ्य विभाग को हस्तगत कर दिया है. बेतिया सिविल सर्जन को भवन निर्माण विभाग द्वारा पत्र दिया गया था. जिसके आलोक में सिविल सर्जन कार्यालय बेतिया से भवन का हस्तगत करने के लिए दहवा मधुबनी पीएचसी प्रभारी को पत्र जारी किया गया है और यहां अब चिकित्सा, महिला प्रसव कार्य आदि की सुविधा रोगियों को मिलना शुरू हो जाएगा. इसके लिए धनहा, सिसही, चिउरही के रोगियों को करीब 40 किमी का चक्कर काटकर दहवा सीएचसी नहीं जाना पड़ेगा. स्थानीय लोगों में हर्ष है. ठेकेदार पंकज सिंह, पैक्स अध्यक्ष मनीष सिंह राणा, मुखिया प्रतिनिधि भागीरथी गुप्ता, विकास यादव, रामनाथ यादव आदि खुशी जाहिर किया है. इस मामले में पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि सिविल सर्जन कार्यालय से पत्र प्राप्त हुआ है. जिसके आलोक में भवन संबंधित सामग्री व मेडिकल संबंधी सामग्री की मिलान कर लिया गया है और भवन निर्माण विभाग ने स्वास्थ्य विभाग को हस्तगत कर दिया है. अब यहां चिकित्सक की टीम तैनात कर रोगियों के इलाज शुरू किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन