स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा के साथ एबीवीपी ने मनाया 78वां स्थापना दिवस, छात्रों में दिखा उत्साह

प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राएं
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने बेतिया में अपना 78वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा निकाली गई और महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय में एक भव्य प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.
Bettiah News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर नगर इकाई बेतिया की ओर से मंगलवार को स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा निकाली गई. इसके बाद महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय परिसर में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में लिया हिस्सा
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभाग संयोजक अभिजीत राय एवं जिला संयोजक शितांशु दिव्याल ने कहा कि प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभा को पहचानना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है.
प्रतियोगी परीक्षाओं और कौशल विकास पर दिया गया जोर
वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, कौशल विकास और सकारात्मक मार्गदर्शन के माध्यम से भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जा रहा है. ऐसे आयोजन युवाओं के व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
प्रतिभा सम्मान समारोह में होंगे मेधावी छात्र सम्मानित
प्रांत कार्यकारिणी सदस्य शैलेश कुशवाहा एवं महक साहू ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम घोषित होने के बाद भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा. इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया जाएगा.
कार्यक्रम में आदित्य वर्णवाल, अभयानन्द दीक्षित, मधुरंजन नाथ, आभा सिंह, सुजीत कुमार, किशन कुमार एवं रंजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक और अभाविप कार्यकर्ता मौजूद रहे. पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By गणेश
गणेश ने अपनी पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत 2014 में गोरखपुर स्थित हिंदुस्तान अखबार से की। तब से लगातार मुख्यधारा मीडिया में सक्रिय रहकर उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर संपादकीय दायित्वों तक का अनुभव हासिल किया है। फिलहाल वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और पश्चिम चम्पारण जिले में बतौर ब्यूरो चीफ कार्यरत हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










