ePaper

बेतिया नगर निगम में जाति आधारित जनगणना की तैयारी शुरू, बनाए गए 424 ब्लॉक

Updated at : 25 Aug 2022 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
बेतिया नगर निगम में जाति आधारित जनगणना की तैयारी शुरू, बनाए गए 424 ब्लॉक

सरकारी निर्देश के आलोक में नगर निगम जातीय जनगणना 2022 की तैयारी में जोर-शोर से जुटा है. जनगणना कार्य में 424 प्रगणक और 72 पर्यवेक्षक प्रतिनियुक्त हुए हैं. नगर आयुक्त व सहायक बने उप नगर आयुक्त चार्ज पदाधिकारी के रूप में कार्य करेंगे. स्वीकृति प्राप्त होते ही यह कार्य शुरू कर दिया जायेगा.

विज्ञापन

सरकारी निर्देश के आलोक में नगर निगम जातीय जनगणना 2022 की तैयारी में जोर-शोर से जुटा है. इसके लिए नगर निगम ने जनगणना कार्य के लिए प्रगणकों की प्रतिनियुक्ति कर दी है. इस संबंध में नगर निगम के नगर आयुक्त ने जातीय जनगणना 2022 के तहत प्रतिनियुक्त प्रगणकों, पर्यवेक्षकों और अन्य पदाधिकारियों की सूची जिला निर्वाचन सह जिला पदाधिकारी को स्वीकृति के लिए भेज दिया है. स्वीकृति प्राप्त होते ही यह कार्य शुरू कर दिया जायेगा.

624 प्रगणकों की तैनाती की गयी

जानकारी के अनुसार नगर निगम अंतर्गत शहर के अंदर 624 प्रगणक खंड अथवा इबी ब्लॉक तथा सहायक प्रगणक खंड या सब इबी ब्लॉक बनाये गये हैं. जिनमें 624 प्रगणकों की तैनाती की गयी है. इसी तरह छह प्रगणक खंड या सब इबी ब्लॉक पर एक पर्यवेक्षक के हिसाब से 72 पर्यवेक्षेकों को तैनात किया गया है. ये पूरी जनगणना की निगरानी करेंगे. वहीं चार्ज पदाधिकारी के रूप में नगर निगम के नगर आयुक्त शंभू कुमार स्वयं ही इस पूरे जातीय जनगणना की निगरानी, पर्यवेक्षण और समीक्षा करेंगे. जबकि सहायक चार्ज पदाधिकारी के रूप में उप नगर आयुक्त लक्ष्मण प्रसाद की तैनाती की गयी है.

जनगणना में लगाये जायेंगे ये कर्मी

जानकारी के अनुसार नगर निगम की ओर से जातीय जनगणना 2022 में नगर निगम के वार्ड जमादार व अन्य कर्मियों के अलावा शिक्षक-शिक्षिका, आंगनबाड़ी सेविका, विकास मित्र, टीसी नगर परिषद, आशा कार्यकर्ता, तालिमी मरकज व टोला सेवक, आईटी ऑपरेटर, किसान सलाहकार, जीविका सदस्य, ग्राम कचहरी सचिव समेत अन्य कर्मियों को लगाया जायेगा.

तैयारी अंतिम चरण में

नगर निगम की ओर से जातीय जनगणना की तैयारी अंतिम चरण में है. प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की सूची बनाकर जिला पदाधिकारी को सौंपा गया है. स्वीकृति और निर्देश मिलते ही यह कार्य आरंभ कर दिया जायेगा.

शंभू कुमार, नगर आयुक्त, बेतिया

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन