वीरपुर-डंडारी अंचल कार्यालयों में लगे जनता दरबार में आठ मामले निष्पादित, बाकी मामलों की सुनवाई अगली तारीख को होगी

Updated:
विज्ञापन

डंडारी में भूमि विवाद मामले की सुनवाई करते सीओ अनिल कुमार व अन्य. | Prabhat Khabar Network

वीरपुर और डंडारी अंचल कार्यालयों में भूमि विवादों के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया. इन दरबारों में कुल 8 मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें से 5 का मौके पर समाधान निकाला गया. शेष मामलों की अगली सुनवाई निर्धारित की गई है.

विज्ञापन

डंडारी.अंचल कार्यालय में शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित मामले का निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसकी जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पांच मामले की सुनवाई की गई. सुनवाई के दौरान दोनों पक्षकारों के आवश्यक दस्तावेज की जांच एवं स्थल निरीक्षण के उपरांत दोनों पक्षकारों के बीच सुलह समझौते के आधार पर दो मामले का मौके का निष्पादन कर दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने कहा शेष बचे मामले को लेकर आगे की तारीख निर्धारित की गई है. वहीं आयोजित जनता दरबार में दो नए मामले को लेकर आवेदन की भी आया है. मौके पर राजस्व कर्मचारी सुशील कुमार, रंजीत कुमार आदि सहित दर्जनों की संख्या में फरियादी मौजूद रहे.

वहीं वीरपुर अंचल कार्यालय में भी भूमि विवाद के निबटारे हेतु जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस संबंध में अंचलाधिकारी भाई विरेन्द्र ने बताया है कि पूर्व के लंबित छह व एक नया मामलों में से तीन मामलों को आपसी समझौते के आधार पर निष्पादित किया गया. शेष चार मामलों को स्थगित रखा गया. मौके पर राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार सहित दर्जनों फरियादी उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन