अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें, बेगूसराय समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहराव

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Begusarai News : पूर्व मध्य रेल ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बरौनी और बेगूसराय होकर दानापुर-पूर्णिया कोर्ट के बीच दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

Begusarai News : अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने पाटलिपुत्र-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बरौनी-मानसी-सहरसा मार्ग से दानापुर और पूर्णिया कोर्ट के बीच दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है. इन ट्रेनों का लाभ परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा.

विज्ञापन

03201/03202 परीक्षा स्पेशल का परिचालन

पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर मुख्यालय के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 03201 पूर्णिया कोर्ट-दानापुर परीक्षा स्पेशल 2 एवं 4 अगस्त 2026 को पूर्णिया कोर्ट से शाम 4.00 बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन सहरसा, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर और पाटलिपुत्र होते हुए अगले दिन सुबह 3.30 बजे दानापुर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 03202 दानापुर-पूर्णिया कोर्ट परीक्षा स्पेशल 3 एवं 5 अगस्त 2026 को शाम 7.30 बजे दानापुर से खुलेगी. यह ट्रेन पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी और सहरसा होते हुए सुबह 8.30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी.

दूसरी जोड़ी परीक्षा स्पेशल भी चलेगी

गाड़ी संख्या 03207 पूर्णिया कोर्ट-दानापुर परीक्षा स्पेशल 3 एवं 5 अगस्त 2026 को पूर्णिया कोर्ट से शाम 4.00 बजे प्रस्थान करेगी. यह भी सहरसा, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर और पाटलिपुत्र में ठहरते हुए अगले दिन सुबह 3.30 बजे दानापुर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 03208 दानापुर-पूर्णिया कोर्ट परीक्षा स्पेशल 4 एवं 6 अगस्त 2026 को शाम 7.30 बजे दानापुर से खुलेगी. यह ट्रेन निर्धारित मार्ग से चलकर अगले दिन सुबह 8.30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी.

ट्रेनों में उपलब्ध होंगे पर्याप्त कोच

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 03201/03202 में शयनयान श्रेणी के 14, साधारण श्रेणी के 4 तथा एसएलआरडी के 2 कोच सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे. वहीं गाड़ी संख्या 03207/03208 में शयनयान श्रेणी के 5, साधारण श्रेणी के 7 तथा एसएलआरडी के 2 कोच सहित कुल 14 कोच होंगे.

अभ्यर्थियों से स्पेशल ट्रेनों का लाभ उठाने की अपील

पूर्व मध्य रेलवे ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि परीक्षा के दौरान होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए इन परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, ताकि उनकी यात्रा सुगम और सुविधाजनक हो सके.

Also Read : शेरघाटी में किशोर की पीट-पीटकर हत्या के बाद तनाव, डीएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, सभी पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन