हाजीपुर जीएम व सोनपुर डीआरएम ने किया बरौनी जंक्शन का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
हाजीपुर जीएम व सोनपुर डीआरएम ने किया बरौनी जंक्शन का निरीक्षण

बुधवार की सुबह बरौनी जंक्शन पर अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जीएम हाजीपुर छत्रशाल सिंह एवं डीआरएम सोनपुर विवेक भूषण सूद ने अपने सैलून से पहुंचकर यात्री सुविधा एवं बरौनी जंक्शन होकर गुजरने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का विधिवत प्रधानमंत्री द्वारा मधुबनी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाने वाला उद्घाटन व्यवस्था एवं यात्री सुविधा व्यवस्था का जायजा लिया.

विज्ञापन

बरौनी. बुधवार की सुबह बरौनी जंक्शन पर अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जीएम हाजीपुर छत्रशाल सिंह एवं डीआरएम सोनपुर विवेक भूषण सूद ने अपने सैलून से पहुंचकर यात्री सुविधा एवं बरौनी जंक्शन होकर गुजरने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का विधिवत प्रधानमंत्री द्वारा मधुबनी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाने वाला उद्घाटन व्यवस्था एवं यात्री सुविधा व्यवस्था का जायजा लिया. बताते चला कि डीआरएम सोनपुर विवेक भूषण सूद सुबह लगभग 09 बजे बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंचे इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर साफ सफाई, यात्री सुविधा एवं बरौनी जंक्शन पर हो रहे को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

वंदे भारत ट्रेन की उद्घाटन व्यवस्था व यात्री सुविधा व्यवस्था का लिया जायजा

इस दौरान डीआरएम बरौनी जंक्शन के पश्चिमी छोर गुमती संख्या 07 बी पर भी पहुंचे और परिचालन व सिंगल संबंधित कार्यों का जायजा लिया. और उपस्थित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इस दौरान लगभग 11 बजे जीएम छत्रशाल सिंह अपने स्पेशल सैलून से पटना से बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 04 पर पहुंचे और डीआरएम सोनपुर से पूरे कार्यक्रम व सुविधा व्यवस्था की जानकारी लेकर डीआरएम के साथ सैलून से मधुबनी कल होने वाले पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए निले. जीएम एवं डीआरएम के जाने के बाद स्थानीय पदाधिकारियों ने राहत की सांस ली. इस दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर एवं पुलिस बल सुरक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद देखे गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन