बीहट में कांग्रेस पार्टी का हर घर झंडा अभियान शुरू

Updated:
विज्ञापन
बीहट में कांग्रेस पार्टी का हर घर झंडा अभियान शुरू

प्रदेश में चुनावी आहट के बीच कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर घर झंडा अभियान शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

बीहट. प्रदेश में चुनावी आहट के बीच कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर घर झंडा अभियान शुरू कर दिया है.अभियान के तहत बुधवार को बरौनी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह एवं बीहट नगर अध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व में बीहट के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता श्यामनंदन सिंह कंपनी,युवा जिला अध्यक्ष राहुल कुमार,किसान सेल अध्यक्ष बद्री सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं के घरों पर कांग्रेस पार्टी का झंडा लगाया गया.प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि झंडा हमारी विचारधारा का आईना और एक राजनैतिक कार्यकर्ता का वैचारिक हथियार होता है. शीर्ष नेतृत्व का हर घर कांग्रेस का झंडा अभियान सांगठनिक नजरिये से अब तक के श्रेष्ठतम निर्णयों में से एक है.

कांग्रेस के समदर्शी विचार को हर घर स्थापित कर रहे

इस अभियान को हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अभिमान और गौरव के रूप में लिया है. हम हर घर सिर्फ झंडा ही नहीं लगा रहे बल्कि कांग्रेस के समदर्शी विचार को हर घर स्थापित कर रहे हैं. इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष राहुल कुमार,श्याम नन्दन सिंह पन्नालाल,सोशल मीडिया प्रदेश उपाध्याय मोहित सिंह राम सेवक सिंह, मुकेश कुमार मेंडिश, गुंजेश कुमार सहित दर्जनों नेता एवं कार्यकर्ता ने कहा आने वाले समय में बरौनी प्रखंड में पुराने कांग्रेसी परिवार को खोज के पार्टी संगठन को मजबूत किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन