अपराध नियंत्रण के लिए अपराधियों पर करें कार्रवाई : डीआइजी

Updated:
विज्ञापन
अपराध नियंत्रण के लिए अपराधियों पर करें कार्रवाई : डीआइजी

पुलिस उप महानिरीक्षक बेगूसराय आशीष भारती द्वारा कार्यालय में बेगूसराय जिला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तेघड़ा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बखरी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बलिया के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई.

विज्ञापन

बेगूसराय. पुलिस उप महानिरीक्षक बेगूसराय आशीष भारती द्वारा कार्यालय में बेगूसराय जिला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तेघड़ा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बखरी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बलिया के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई. समीक्षा के क्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक ने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को अपराध नियंत्रण, अनुसंधान नियंत्रण, वारंट इश्तहार कुर्की का निष्पादन, बीएनएसएएस की धारा 107 की कार्रवाई करने, सीसीए की धारा 3 एवं 12 के अंतर्गत कार्रवाई करने, कांडों का त्वरित निष्पादन करने तथा अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए.

डीआइजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर दिये सख्त निर्देश

डीआइजी ने साफ शब्दों में कहा कि कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी. वहीं दूसरी ओर पुलिस उप महानिरीक्षक श्री भारती द्वारा कार्यालय में आम जनता की समस्याओं को सुना गया तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया गया. इस दौरान डीआइजी ने नौ फरियादियों की फरियादें सुनीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन