बेगूसराय में नागपंचमी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्री संजय पासवान ने की पूजा-अर्चना

Updated:
विज्ञापन

नागपंचमी मेला में शामिल होते मंत्री | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सैदपुर में नागपंचमी मेले का भव्य आयोजन, मंत्री संजय पासवान ने लिया हिस्सा. मेले में झूलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, सुरक्षा के कड़े इंतजाम.

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय जिले के नावकोठी प्रखंड की विष्णुपुर पंचायत के सैदपुर में आयोजित नागपंचमी मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. नागपंचमी के अवसर पर बखरी विधायक सह बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने मेले में पहुंचकर मां भगवती मंदिर में पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया. इसके बाद उन्होंने मेले के मंच से उपस्थित लोगों को संबोधित किया.

विज्ञापन

श्रद्धा भक्ति का पर्व नागपंचमी

मंत्री संजय पासवान ने कहा कि नागपंचमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और जीव दया का संदेश देता है. उन्होंने कहा कि पूजा-पाठ के साथ शिक्षा भी बहुत जरूरी है. युवाओं को धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देना चाहिए.

मेले में मनोरंजन की व्यवस्था

मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए ब्रेक डांस, मिकी माउस, स्कॉर्पियो और घोड़ा समेत विभिन्न प्रकार के झूलों की व्यवस्था की गयी है. इसके अलावा मीना बाजार, मिठाई की दुकान, चाट, चाऊमीन, मोमोज समेत कई तरह की दुकानें भी लगायी गयी हैं. मेले में खरीदारी और मनोरंजन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं.

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं. दो, तीन और चार अगस्त को विदेशिया नाच का कार्यक्रम होगा. वहीं पांच अगस्त की रात विभीषण नाट्य कला परिषद, सैदपुर की ओर से ‘मां की ममता, पत्नी का मोह’ नाटक का मंचन किया जायेगा.

पुलिस बल की तैनाती

मेले में सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती की गयी है. थाना अध्यक्ष मो फिरदौस स्वयं मौके पर मौजूद रहकर शांति व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं. मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष सुभाकर मिश्रा, सरपंच प्रतिनिधि घूरन पासवान, दीपक साह, रंजीत साह, सुरेश साह, नरेश पासवान, अरविंद पासवान, राकेश पासवान, रामवीर कुमार समेत मेला समिति के सैकड़ों सदस्य मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन