बेगूसराय : दियारा की 5 पंचायतों को बाढ़ग्रस्त घोषित करने की मांग, परिवार-मवेशियों के साथ पलायन को मजबूर लोग

Updated:
विज्ञापन

मांग पत्र सौपते राजद के शिष्टमंडल| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गंगा नदी में आई भीषण बाढ़ ने बछवाड़ा प्रखंड के दियारा क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. स्थानीय नेता ने पांच पंचायतों को बाढ़ग्रस्त घोषित कर तत्काल राहत कार्य चलाने की मांग की है. लोग अपने परिवारों और मवेशियों के साथ पलायन कर राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर हैं.

विज्ञापन

Begusarai Ganga Flood : गंगा नदी में आई भीषण बाढ़ के कारण बछवाड़ा प्रखंड के दियारा क्षेत्र में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. हालात को देखते हुए राष्ट्रीय जनता दल के बछवाड़ा प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने अंचलाधिकारी के माध्यम से जिला पदाधिकारी बेगूसराय को एक ज्ञापन सौंपकर दियारा क्षेत्र की सभी पांचों पंचायतों को तत्काल बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने और व्यापक राहत कार्य चलाने की मांग की है. अंचल कार्यालय में स्थानीय विधायक सुरेन्द्र मेहता भी मौजूद थे.

विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित पंचायतों को सरकारी सहायता देने की मांग

सुनील कुमार यादव ने बताया कि बाढ़ के चलते किसान और स्थानीय ग्रामीण अपने परिवारों व मवेशियों के साथ पलायन कर राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर हैं. राज्य सरकार के आपदा राहत मानकों के अनुसार पीड़ितों को अविलंब सहायता पहुंचाई जानी चाहिए.

उन्होंने मांग किया कि दियारा क्षेत्र की पांचों पंचायतों चमथा-1, चमथा-2, चमथा-3, विशनपुर और दादपुर को अविलंब बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाए. बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों की आबादी और जरूरत के हिसाब से पर्याप्त सरकारी नावों की व्यवस्था हो.

राहत शिविरों में खुले आसमान के नीचे रह रहे परिवारों और किसानों को शीघ्र पॉलिथीन शीट उपलब्ध कराई जाए.

राहत शिविरों में भोजन और स्वास्थ्य सेवाओं का प्रबंध

सामुदायिक रसोइयों का संचालन कर बाढ़ पीड़ितों के लिए गुणवत्तापूर्ण नाश्ता व भोजन सुनिश्चित किया जाए. आम लोगो और मवेशियों दोनों के लिए डॉक्टरों की तैनाती और जीवनरक्षक दवाओं का प्रबंध किया जाए. बाढ़ आश्रय स्थलों पर शुद्ध पेयजल, शौचालय और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था कराई जाए.

Also Read : बेगूसराय में 48 घंटे में बदला बाढ़ का मंजर, जिस पुलिया से CM सम्राट ने लिया था जायजा अब तेज धार में डूबी

बाढ़ पीड़ितों के मवेशियों के लिए सूखे व हरे चारे का तत्काल प्रबंध हो. चोरी और अन्य अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के लिए बाढ़ प्रभावित इलाकों में पुलिस गश्ती टीम तैनात की जाए. मौके पर राजद युवा प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रुपेश, पूर्व जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास आदि राजद कार्यकर्ता मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन