बेगूसराय : घर में घुसा था गंगा का पानी, रात में शौचालय गए 65 वर्षीय बुजुर्ग डूबे; सुबह मिला शव

Updated:
विज्ञापन

शव के पास पुलिस व लोगों की भीड़| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय के शादीपुर गांव में गंगा के बाढ़ का पानी घरों में घुसने से एक दिल दहला देने वाली घटना हुई. शौच के लिए निकले 65 वर्षीय रामवरण तांती गहरे पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

बेगूसराय के बलिया प्रखंड अंतर्गत ताजपुर पंचायत के वार्ड 1 स्थित शादीपुर गांव में रविवार की रात शौच जाने के क्रम में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की डूबने से मौत हो गयी है. मृतक की पहचान शादीपुर निवासी स्व. जहुरी तांती के 65 वर्षीय पुत्र रामवरण तांती के रूप में की गयी है. जिसके शव को ग्रामीणों के द्वारा अथक प्रयास के बाद सोमवार की सुबह बरामद कर लिया है.

विज्ञापन

घर में घुसा था गंगा का पानी, शौच के दौरान गहरे पानी में डूबे

इस संबंध में मृतक के पुत्र मनोज तांती ने बताया कि मेरे घर में गंगा का पानी प्रवेश कर गया है. मेरे पिता देर रात घर के बगल में बनाये गये शौचालय में शौच करने गये. इसी क्रम में वे गहरे पानी में चले गये.

अहले सुबह परिजनों ने खोजबीन कर घर के पास से बरामद किया शव

तैरना नहीं आने के कारण वे डूब गये. अहले सुबह जगने पर पिता को नहीं देख खोजना शुरू किया तो उनका शव घर से कुछ दूर पूरब में मिला.

नाव से बांध पर लाया गया शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बताया जाता है कि मृतक के परिजन नाव से शव को शादीपुर बांध पर पहुंचे. जहां बलिया पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बेगूसराय भेज दिया.

शव के पास आवश्यक कागजात पूरी करती पुलिस | Prabhat Khabar Network
शव के पास आवश्यक कागजात पूरी करती पुलिस | Prabhat Khabar Network

मुखिया ने पीड़ित परिवार को दिया ढांढस, रो-रोकर बुरा हाल

घटना की सूचना पाकर शादीपुर ढाला के समीप बांध पर पहुचे पंचायत के मुखिया शिवनंदन कुमार ने पीडि़त परिजनों से मिलकर सान्तवना दिया. सूचना मिलते ही परिवार की महिलाएं पहुंची जो शव से लिपटकर रोते बिलखते रही. जिन्हें महिलाओं द्वारा ढाढस भी बंधाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन