बेगूसराय में बाढ़ के बीच मंत्री रामकृपाल यादव का दौरा, बच्चों के लिए रोज दूध और राहत में कमी न रखने के निर्देश

Updated:
विज्ञापन

शाम्हो में मेडिकल कैंप का जायजा लेते प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने बेगूसराय में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया. उन्होंने सामुदायिक रसोई और मेडिकल कैंपों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर कमी न रखने के सख्त निर्देश दिए.

विज्ञापन

Begusarai Flood : बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने सोमवार को बेगूसराय शाम्हो प्रखंड अंतर्गत सलहा सैदपुर बरारी पंचायत के वार्ड संख्या 03 एवं 04 में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया.

विज्ञापन

इस दौरान मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा संचालित राहत एवं बचाव कार्यों तथा प्रभावित परिवारों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया. मौके पर डीएम रिची पांडेय, पुलिस अधीक्षक मनीष, अनुमंडल पदाधिकारी अश्विनी कुमार सहित अंचल अधिकारी एवं पंचायत के मुखिया उपस्थित रहे.

सामुदायिक रसोई व मेडिकल कैंप का निरीक्षण और अधिकारियों को कड़े निर्देश

मंत्री द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में संचालित सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किया गया तथा वहां भोजन की गुणवत्ता एवं उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली गयी. उन्होंने निर्देश दिया कि निर्धारित मेन्यू के अनुसार सभी खाद्य सामग्री एवं आवश्यक सुविधाएं लाभुकों को उपलब्ध करायी जाये.

साथ ही, बच्चों के लिए नियमित रूप से दूध की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया. मंत्री ने बांध पर रह रहे बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा उन्हें हरसंभव सहायता एवं सहयोग उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया.

View on Instagram

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी भी स्तर पर कमी नहीं होनी चाहिये. इस दौरान मंत्री द्वारा वहां संचालित मेडिकल कैंप में उपलब्ध दवाओं एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा आवश्यकतानुसार पर्याप्त मात्रा में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

जिले में 253 नावें, 165 रसोई केंद्र और 55 मेडिकल कैम्प हैं क्रियाशील

इस मौके पर जिला पदाधिकारी, बेगूसराय रिची पांडेय द्वारा मंत्री जी को अवगत कराया गया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए कुल 253 नावें, जिनमें 230 सरकारी एवं 23 निजी नावें शामिल हैं, निरंतर परिचालित की जा रही हैं. मटिहानी में 70, शाम्हो में 41, बलिया में 52 तथा बछवाड़ा में 45 नावें सक्रिय हैं.

डीएम द्वारा बताया गया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने के लिए जिले में कुल 165 सामुदायिक रसोई केन्द्र संचालित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से अब तक 89,667 व्यक्तियों को भोजन कराया जा चुका है.

शाम्हो में 50, बलिया में 30 तथा मटिहानी में 25 सामुदायिक रसोई केन्द्र संचालित हैं. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं के तहत प्रभावित क्षेत्रों में 55 मेडिकल कैम्प स्थापित किये गये हैं. इसके अतिरिक्त दियारा क्षेत्र, शाम्हो के लिए एक विशेष बोट एम्बुलेंस की तैनाती की गयी है. मेडिकल कैम्पों के माध्यम से अब तक 8,714 मरीजों की जांच एवं उपचार करते हुए उन्हें आवश्यक निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध करायी गयी हैं.

Also Read : बेगूसराय में 48 घंटे में बदला बाढ़ का मंजर, जिस पुलिया से CM सम्राट ने लिया था जायजा अब तेज धार में डूबी

जिला पदाधिकारी ने मंत्री को अवगत कराया कि मवेशियों की सुरक्षा एवं उपचार के लिए 8 पशु चिकित्सा शिविर क्रियाशील हैं, जहां अब तक 1999 प्रभावित एवं बीमार पशुओं का उपचार किया गया है. पशुपालकों के बीच अब तक 692.15 क्विंटल पौष्टिक पशुचारा वितरित किया जा चुका है. उन्होंने बताया कि तटबंधों एवं ऊंचे स्थानों पर शरण लिए परिवारों को बारिश एवं धूप से बचाव के लिए अब तक कुल 6,275 पॉलीथीन शीट्स वितरित की गई हैं. इनमें बलिया में 2,560, मटिहानी में 1,800, तेघड़ा में 1,640 तथा बेगूसराय में 275 पॉलीथीन शीट्स का वितरण शामिल है.

मंत्री ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को राहत एवं सहायता उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित परिवारों के साथ-साथ पशुओं के लिए भी पर्याप्त मात्रा में पशुचारा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये.

साथ ही, मेडिकल कैंप में चिकित्सकीय टीम, आवश्यक दवाओं एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की समुचित उपलब्धता बनाए रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखे तथा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ संचालित करे, ताकि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन