बेगूसराय में 48 घंटे में बदला बाढ़ का मंजर, जिस पुलिया से CM सम्राट ने लिया था जायजा अब तेज धार में डूबी

Updated:
विज्ञापन

6 सितंबर को पुलिया पर पानी का बढ़ता दबाव

बेगूसराय में गंगा नदी का जलस्तर 48 घंटों में तेजी से बढ़ा है. जिस पुलिया से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ का जायजा लिया था, वह अब 2-3 फीट पानी के तेज बहाव में डूब गई है. यह घटनाक्रम बाढ़ की भयावहता और इसकी बढ़ती रफ्तार को दर्शाता है.

विज्ञापन

Begusarai Ganga Flood 2026 : गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर ने बेगूसराय में बाढ़ की चिंता और बढ़ा दी है. महज 48 घंटे में एक ही जगह की तीन तस्वीरें बाढ़ की बढ़ती रफ्तार की पूरी कहानी बयां कर रही हैं. 5 सितंबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जिस पुलिया पर पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया था, वहां 6 सितंबर को पानी पहुंचा और 7 सितंबर को उसी पुलिया के ऊपर करीब 2 से 3 फीट पानी तेज रफ्तार से बह रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

5 सितंबर: सीएम ने उलाव कैलाशपुर पुलिया से लिया था बाढ़ का जायजा

बीते शनिवार 5 सितंबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया था. इसके बाद सड़क मार्ग से उलाव के समीप कैलाशपुर सड़क स्थित पुलिया पर पहुंचकर बाढ़ की स्थिति देखी थी.

5 सितंबर को मुख्यमंत्री का निरीक्षण  6 सितंबर को पानी का बढ़ता दबाव  7 सितंबर को पुलिया पर 2-3 फीट तेज बहाव | Prabhat Khabar Network
5 सितंबर को मुख्यमंत्री ने किया था निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने मौके पर अधिकारियों से जलस्तर, प्रभावित इलाकों और राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली थी. उस समय इस पुलिया से होकर लोग और वाहन आवागमन कर रहे थे. लेकिन अगले ही 48 घंटे में तस्वीर पूरी तरह बदल गई.

6 सितंबर: गंगा के जलस्तर में वृद्धि से संपर्क मार्ग पर बढ़ा पानी का दबाव

6 सितंबर को गंगा के जलस्तर में वृद्धि के साथ पुलिया और आसपास के सड़क मार्ग पर पानी का दबाव बढ़ता गया. पानी धीरे-धीरे संपर्क मार्ग की ओर फैलने लगा. स्थानीय लोगों के मुताबिक जलस्तर बढ़ने के साथ ही इसकी रफ्तार लगातार बनी हुई है.

7 सितंबर: पुलिया पर 2-3 फीट पानी का तेज बहाव, आवागमन प्रभावित

सोमवार 7 सितंबर को स्थिति और गंभीर नजर आई. जिस पुलिया पर दो दिन पहले मुख्यमंत्री खड़े होकर बाढ़ का जायजा ले रहे थे, उसी जगह अब करीब 2 से 3 फीट पानी तेज धार के साथ बह रहा है. सड़क पर पानी का बहाव बढ़ने से आवागमन प्रभावित होने लगा है.

5 सितंबर को मुख्यमंत्री का निरीक्षण  6 सितंबर को पानी का बढ़ता दबाव  7 सितंबर को पुलिया पर 2-3 फीट तेज बहाव | Prabhat Khabar Network
कैलाशपुर पुलिया पर चढ़ा बाढ़ का पानी, तेज धार के बीच नहाते लोग

तीनों तस्वीरों को साथ देखने पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि गंगा का पानी किस तेजी से बढ़ रहा है. महज दो दिनों में सड़क का स्वरूप बदल गया और जिस स्थान से बाढ़ का निरीक्षण किया गया था, वही अब पानी की तेज धार की चपेट में है.

तेजी से फैल रहा पानी

गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण जिले के कई निचले इलाकों में पहले ही बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है. अब पानी के संपर्क मार्गों और सड़कों तक पहुंचने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है. ग्रामीणों को आशंका है कि यदि जलस्तर में इसी रफ्तार से वृद्धि जारी रही तो आने वाले घंटों में कई और सड़क मार्ग पानी में डूब सकते हैं.

सीएम ने बताया था बाढ़ के स्थायी समाधान का रास्ता

बीते शनिवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा की बाढ़ के स्थायी समाधान की दिशा में काम करने की बात कही थी. उन्होंने तटबंधों को मजबूत करने के साथ जरूरत के अनुसार रिंग बांध और नए स्ट्रेच बनाने की बात कही थी.

Also Read : बेगूसराय में बाढ़ से 3.80 लाख आबादी प्रभावित, गंगा खतरे के निशान से 1.75 मीटर ऊपर; जिला प्रशासन अलर्ट मोड में

साथ ही अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत और आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने के निर्देश दिए थे. एक ही जगह की ये तीन तस्वीरें बता रही हैं कि बेगूसराय में गंगा का जलस्तर कितनी तेजी से बढ़ रहा है और बाढ़ की स्थिति किस रफ्तार से बदल रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन