बेगूसराय : अब सदर अस्पताल में ही हो रहे अधिक ऑपरेशन, तीन महीने में 517 मरीजों की सर्जरी

Updated:
विज्ञापन

बेगूसराय सदर अस्पताल की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सदर अस्पताल बेगूसराय में स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार हुआ है. पिछले तीन महीनों में 517 मरीजों के सफल ऑपरेशन हुए हैं. अब मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार मिल रहा है, जिससे रेफर करने की समस्या कम हुई है.

विज्ञापन

सदर अस्पताल बेगूसराय में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. अस्पताल में अब विभिन्न विशेषज्ञ विभागों के माध्यम से मरीजों को आवश्यक सर्जिकल सेवाएं भी बेहतर तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं.

विज्ञापन

विगत तीन महीनों में 517 मरीजों का हुआ सफल ऑपरेशन

इसका परिणाम है कि विगत तीन माह में सदर अस्पताल में कुल 517 ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए हैं.

बीमारी के अनुरूप जांच, उपचार और ऑपरेशन की पूरी सुविधा

सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अखिलेश कुमार ने बताया कि मरीजों को उनकी बीमारी के अनुरूप आवश्यक जांच, उपचार और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. विभिन्न विशेषज्ञ विभागों में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम मरीजों के उपचार में जुटी है.

स्थानीय स्तर पर इलाज मिलने से रेफर की समस्या में आई कमी

इससे गंभीर एवं सर्जरी की आवश्यकता वाले मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही उपचार की सुविधा मिल रही है और उन्हें अन्य बड़े अस्पतालों की ओर रेफर किए जाने की आवश्यकता में कमी आ रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन