बेगूसराय: 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रद्द, राजेंद्र पुल पर एनआई कार्य बनी वजह, बदले मार्ग से भी चलेंगी कई गाड़ियां

Updated:
विज्ञापन

मोकामा के पास गंगा नदी पर नया रेल पुल बनकर तैयार हो गया है. हालांकि, रेल परिचालन शुरू करने के लिए 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) का कार्य चलेगा. इस दौरान कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा या परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा.

विज्ञापन

train cancellation News: मोकामा के पास गंगा नदी पर मौजूदा राजेंद्र पुल के समानांतर नये रेल पुल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. इस पुल से रेल परिचालन शुरू करने के उद्देश्य से रेल प्रशासन ने नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य कराने का निर्णय लिया है. इसके तहत दानापुर मंडल के राजेंद्र पुल, ऊपरी हाथीदह जंक्शन, टाल जंक्शन और रामपुर डुमरा तथा सोनपुर मंडल के दिनकर ग्राम सिमरिया में प्री-एनआई कार्य 21 सितंबर से शुरू होगा. एनआई कार्य 4 अक्टूबर तक चलेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस दौरान राजेंद्र पुल पर डबल लाइन सुविधा के साथ नये पुल को जोड़ने तथा दिनकर ग्राम सिमरिया और बरौनी जंक्शन के बीच मुख्य लाइन कनेक्शन जोड़ने का काम किया जाएगा. कार्य के कारण इस रेलखंड से गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा. वहीं, कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन या प्रारंभ किया जाएगा.

21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रद्द

पूर्व मध्य रेल हाजीपुर मुख्यालय के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र के अनुसार, 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जयनगर-पटना, 22 सितंबर से 4 अक्टूबर तक सहरसा-राजेंद्रनगर, 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक हावड़ा-जयनगर तथा 25 सितंबर से 4 अक्टूबर तक भागलपुर-मुजफ्फरपुर अप एवं डाउन ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा.

अलग-अलग तिथियों पर इन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

23 सितंबर को मऊ-कोलकाता, 24 सितंबर को लालकुआं-कोलकाता और कोलकाता-मऊ ट्रेनें रद्द रहेंगी. 25 और 30 सितंबर को हावड़ा-रक्सौल तथा 26 सितंबर को रक्सौल-हावड़ा, कोलकाता-जयनगर, कोलकाता-सीतामढ़ी, सियालदह-जयनगर, गोरखपुर-आसनसोल, जयनगर-सियालदह और हावड़ा-दरभंगा ट्रेनें रद्द रहेंगी.

27 सितंबर को दरभंगा-कोलकाता, 28 सितंबर को सीतामढ़ी-कोलकाता, सियालदह-जयनगर और कोलकाता-दरभंगा ट्रेनें रद्द रहेंगी. 29 सितंबर को कोलकाता-मुजफ्फरपुर, सियालदह-जयनगर और मुजफ्फरपुर-हावड़ा ट्रेनें रद्द रहेंगी.

30 सितंबर को मुजफ्फरपुर-कोलकाता, सियालदह-जयनगर, गोंडा-आसनसोल और दरभंगा-कोलकाता ट्रेनें रद्द रहेंगी.

1 से 4 अक्टूबर तक भी प्रभावित रहेगा परिचालन

1 अक्टूबर को रक्सौल-हावड़ा, सियालदह-बलिया, कोलकाता-सीतामढ़ी, जयनगर-सियालदह, कोलकाता-दरभंगा, टाटानगर-थावे और पुरी-जयनगर ट्रेनें रद्द रहेंगी.

2 अक्टूबर को सियालदह-बलिया, सीतामढ़ी-कोलकाता, सियालदह-जयनगर, आसनसोल-गोरखपुर, हावड़ा-रक्सौल, टाटानगर-थावे और कटिहार-टाटानगर ट्रेनें रद्द रहेंगी.

3 अक्टूबर को रक्सौल-हावड़ा, बलिया-सियालदह, कोलकाता-जयनगर, सियालदह-जयनगर, थावे-टाटानगर और जयनगर-पुरी ट्रेनें रद्द रहेंगी. वहीं 4 अक्टूबर को सियालदह-बलिया, जयनगर-कोलकाता और थावे-टाटानगर एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा.

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि इस अवधि में यात्रा की योजना बनाने से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें.

बेगूसराय: एनपीएस-यूपीएस के विरोध में रेलवे कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, 200 से अधिक जगहों पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन