बेगूसराय रेवले स्टेशन: पहले फूल देकर समझाया, फिर नियम तोड़ने वालों पर चला जुर्माने का डंडा

संयुक्त अभियान के तहत लोगों को फूल देकर समझाने का प्रयास करते कर्मी | Prabhat Khabar Network
बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने विशेष जागरूकता और जांच अभियान चलाया. नियमों का उल्लंघन करने वालों को पहले फूल देकर समझाया गया, फिर चालान काटकर जुर्माना वसूला गया. यह अभियान यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया गया था.
Begusarai News : बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने संयुक्त रूप से विशेष जागरूकता एवं जांच अभियान चलाया. अभियान के दौरान रेलवे नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों को पहले फूल देकर जागरूक किया गया, वहीं नियम नहीं मानने वालों के खिलाफ चालान काटकर जुर्माना भी वसूला गया.
परिसर में अवैध रूप से खड़ी बाइक पर कार्रवाई की
अभियान के तहत बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों, रेलवे ट्रैक पार करने वालों, ट्रेन के पायदान पर बैठकर सफर करने वाले यात्रियों, स्टेशन परिसर में अवैध रूप से बाइक खड़ी करने वालों तथा उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय में अनधिकृत रूप से बैठे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई.
टिकट जांच के दौरान वसूला जुर्माना
जांच शुरू होते ही स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कई बिना टिकट यात्री कार्रवाई से बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए. टिकट जांच के दौरान कई यात्रियों से जुर्माना भी वसूला गया।
आरपीएफ बेगूसराय के निरीक्षक सह पोस्ट कमांडर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है. इसके बावजूद कई लोग फुटओवर ब्रिज का उपयोग करने के बजाय रेलवे ट्रैक पार करते हैं, बिना पार्किंग के वाहन खड़े करते हैं, बिना टिकट यात्रा करते हैं और ट्रेनों के पायदान पर बैठकर अपनी जान जोखिम में डालते हैं.
नियमों का पालन करने की अपील की
उन्होंने कहा कि संयुक्त अभियान का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है. इसलिए नियमों का उल्लंघन करने वालों को पहले फूल देकर समझाया गया. इसके बावजूद यदि लोग नियमों का पालन नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










