ePaper

सोनिया-राहुल पर इडी की कार्रवाई के खिलाफ किया प्रदर्शन

Updated at : 16 Apr 2025 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
सोनिया-राहुल पर इडी की कार्रवाई के खिलाफ किया प्रदर्शन

कांग्रेस सीपीपी की चेयर पर्सन सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्रतिशोध की भावना से की जा रही इडी कार्रवाई को लेकर बेगूसराय जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा विरोध प्रदर्शन समाहरणालय द्वार पर किया गया.

विज्ञापन

बेगूसराय. कांग्रेस सीपीपी की चेयर पर्सन सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्रतिशोध की भावना से की जा रही इडी कार्रवाई को लेकर बेगूसराय जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा विरोध प्रदर्शन समाहरणालय द्वार पर किया गया. जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामविलास सिंह की अगुवाई में प्रदर्शन आयोजित किया गया. इस मौके पर नेशनल हेराल्ड केस में इडी की पहली चार्जशीट के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया. इस अवसर पर रामविलास सिंह ने कहा कि जिस नेशनल हेराल्ड से आजादी के पहले अंग्रेज डरते थे आज उनके रहनुमा भाजपाई डरते हैं. उपाध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा नेशनल हेराल्ड मामला भाजपा जिस राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कम कर रही है. उसे जनता स्वीकार नहीं करेगी. यह पूरी तरह से फर्जी मामला है. जिसके दम पर विपक्ष खासकर कांग्रेस को डराने का प्रयास किया जा रहा है.

प्रधानमंत्री व गृह मंत्री का किया गया पुतला दहन

उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह लाख कोशिश करलें कितनी भी जांच एजेंसियां का इस्तेमाल कर लें कांग्रेस पार्टी न डरेगी न झुकेगी. इडी की कार्रवाई गुजरात और बिहार विधानसभा चुनाव के ठीक पहले सुनियोजित चाल है. इसे तुरंत वापस नहीं लिया गया तो बेगूसराय कांग्रेस कमेटी चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगी. इस कार्यक्रम में रामविलास सिंह, सुबोध कुमार, महेश सिंह, मिथिलेश झा, मुकेश कुमार गुड्डू, गिरधर गोपाल,रामकुमार चौधरी, मो मतीन, राजेंद्र पासवान, प्रवक्ता विक्रम कुमार, अमोद कुमार, दिवाकर सिंह, अधिवक्ता सह कांग्रेस नेता सुबोध कुमार झा, संजय सम्राट, प्रखंड अध्यक्ष रामानुज कुंवर, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, ब्रजेश कुमार प्रिंस, विकास कुमार झा, मंजेश कुमार, शांति देवी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन