बेगूसराय में वाहन चेकिंग के दौरान 10 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

Updated:
विज्ञापन

बरामद गांजा का पैकेट | Prabhat Khabar Network

Begusarai News : साहेबपुरकमाल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान 10 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. एक आरोपी अभी भी फरार है.

विज्ञापन

Begusarai News : थाना क्षेत्र के आहोक मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 10 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से गांजा के साथ एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है. वहीं, एक अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर पुलिस ने लगाया वाहन चेकिंग अभियान

थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि गुरुवार की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि कीर्ति टोल आहोक में एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन व्यक्ति गांजा लेकर जा रहे हैं. सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए सअनि मृत्युंजय तिवारी के नेतृत्व में सशस्त्र बल और अंचल अधिकारी, साहेबपुरकमाल के सहयोग से आहोक रोड में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.

पुलिस को देखकर भागने लगे तीनों युवक

वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे. सशस्त्र बल के सहयोग से पुलिस ने दो व्यक्तियों को पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया. पकड़े गये दोनों आरोपियों के पास से एक काले रंग का बैग और लाल रंग का झोला बरामद हुआ.

10 पैकेट में बरामद हुआ 10 किलो गांजा

पुलिस के अनुसार, दोनों बैग की तलाशी लेने पर काले रंग के बैग से एक-एक किलो के छह पैकेट गांजा बरामद हुए. वहीं, लाल रंग के झोले से एक-एक किलो के चार पैकेट गांजा मिला. दोनों बैग से कुल 10 किलो गांजा बरामद किया गया. पुलिस ने गांजा जब्त कर दोनों आरोपियों से पूछताछ की.

लखीसराय और साहेबपुरकमाल के रहने वाले हैं आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सराय बड़हिया गांव निवासी स्व. नवल किशोर पांडेय के पुत्र बिट्टू कुमार और साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के कीर्ति टोल आहोक घाट निवासी स्व. अर्जुन प्रसाद यादव के पुत्र विदुर कुमार के रूप में हुई है.

Also Read : नवादा में कजरी महोत्सव का आयोजन, लोक परंपरा को बचाने का लिया संकल्प

प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को भेजा गया जेल

पुलिस ने मामले में 10 किलो गांजा और मोटरसाइकिल जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की. इसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. वहीं, मौके से फरार तीसरे अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सघन छापेमारी अभियान चला रही है.

Also Read : नवादा में धूमधाम से मना जा रहा रक्षाबंधन, भाइयों की कलाई पर सजी रंग-बिरंगी राखियां, बहनों ने मांगी लंबी उम्र की दुआ


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन