बेगूसराय: एनडीपीएस मामले का फरार आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
बेगूसराय में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. जिले में सूखे नशे के खिलाफ चलाया जा रहा विशेष अभियान लगातार जारी है.
Begusarai News: बेगूसराय की फुलवड़िया थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत दर्ज मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपित को गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
सूखे नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी, दो गिरफ्तार
थानाध्यक्ष विजय सहनी ने बताया कि जिले में सूखे नशे की रोकथाम और तस्करों के खिलाफ एसपी के निर्देश पर लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शोकहारा निवासी पिंटू कुमार उर्फ संजीव को गिरफ्तार किया और बेगूसराय जेल भेज दिया. वहीं, एनडीपीएस के ही एक अन्य मामले में पुलिस ने शोकहारा निवासी सौरव कुमार को भी गिरफ्तार किया है, जिसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीरोमाइल थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए