बेगूसराय में मंडे मेगा क्वीज प्रतियोगिता की तैयारी पूरी, संकुल स्तरीय बैठक में बनी रणनीति

Updated:
विज्ञापन

संकुल स्तरीय कुल नौ एच एम की बैठक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Begusarai News : मंसूरचक के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुर में मंडे मेगा क्वीज प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए संकुल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

Begusarai News : मंसूरचक प्रखंड के संकुल संसाधन केंद्र, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुर में सोमवार को आयोजित होने वाली मंडे मेगा क्वीज प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर शनिवार को संकुल संसाधन केंद्र कार्यालय में बैठक आयोजित की गई. बैठक में नौ विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, संकुल संचालक और समन्वयक शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता संकुल संचालक इंदू देवी ने की, जबकि संचालन मध्य विद्यालय उर्दू तेमुंहा के प्रधानाध्यापक डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी ने किया. बैठक की शुरुआत सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुई.

विज्ञापन

विषय विशेषज्ञों का हुआ चयन

बैठक में मंडे मेगा क्वीज प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर विषय विशेषज्ञों के चयन की प्रक्रिया पूरी की गई. संकुल समन्वयक अंगद कुमार पंडित ने बताया कि संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में नौ प्राथमिक, मध्य और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा एक से 12वीं तक के वे छात्र-छात्राएं भाग लेंगे, जिन्होंने अपने-अपने विद्यालय स्तर की क्वीज प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय या तृतीय स्थान प्राप्त किया है. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा विभाग से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप विषय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी.

समय पर प्रतिभागियों को भेजने का लिया निर्णय

बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक रमेश कुमार राम, अमर कुमार आनंद, अर्पणा कुमारी सहित अन्य शिक्षकों ने कहा कि सभी विद्यालयों से चयनित छात्र-छात्राओं को समय पर प्रतियोगिता में भेजना सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि कार्यक्रम का सफल संचालन हो सके.

Also Read : शेरघाटी में किशोर की पीट-पीटकर हत्या के बाद तनाव, डीएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, सभी पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन