बेगूसराय : 12 घंटे की रूक-रूक कर हुई बारिश से स्कूल बना तालाब, रसोई में घुसा पानी, मिड-डे मील ठप

Author Vikash Kumar|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन
मंसूरचक के एक सरकारी विद्यालय में लगा बारिश का पानी

मंसूरचक के एक सरकारी विद्यालय में लगा बारिश का पानी

Begusarai School Waterlogging : बेगूसराय के मंसूरचक प्रखंड में बारिश के बाद राजकीयकृत मध्य विद्यालय दशरथपुर जलजमाव की चपेट में आ गया है. स्कूल परिसर में पानी भरने से छात्रों की पढ़ाई और मिड-डे मील व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है. छोटे बच्चे पानी में गिर रहे हैं, जिससे उनकी किताबें और कॉपियां खराब हो रही हैं.

विज्ञापन

Begusarai School Waterlogging : बेगूसराय जिले के मंसूरचक प्रखंड में बारिश के बाद एक बार फिर राजकीयकृत मध्य विद्यालय दशरथपुर जलजमाव की चपेट में आ गया है. स्कूल परिसर में पानी भर जाने से छात्रों की पढ़ाई, मिड-डे मील व्यवस्था और शिक्षकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है.

बारिश के बाद स्कूल परिसर बना तालाब

मौसम के बदलते मिजाज और लगातार हुई बारिश के बाद मंसूरचक प्रखंड के राजकीयकृत मध्य विद्यालय, दशरथपुर का परिसर जलमग्न हो गया है. स्कूल परिसर में पानी जमा होने से छात्रों को कक्षा तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

रसोईघर में घुसा पानी, मिड-डे मील व्यवस्था प्रभावित

स्कूल परिसर में जलभराव का असर किचन शेड पर भी पड़ा है. बारिश का पानी रसोईघर में प्रवेश कर जाने से भोजन बनाने में लगी महिला कर्मियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इससे विद्यालय की दैनिक व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है.

तीन वर्षों से बनी हुई है जलजमाव की समस्या

स्थानीय लोगों के अनुसार विद्यालय में जलजमाव की समस्या पिछले तीन वर्षों से बनी हुई है. विशेषकर बरसात के मौसम में पूरा परिसर पानी से भर जाता है, जिससे चेतना सत्र, पठन-पाठन और अन्य गतिविधियां प्रभावित होती हैं. कई बार स्थानीय अभिभावकों ने संबंधित अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है.

छोटे बच्चे पानी में गिर रहे, किताबें भी हो रहीं खराब

विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभय कुमार चौधरी ने बताया कि स्कूल परिसर में जलजमाव अब गंभीर समस्या बन चुकी है. उन्होंने कहा कि छोटे बच्चे स्कूल में प्रवेश करते समय पानी में गिर जाते हैं, जिससे उनके बैग में रखी किताबें और कॉपियां भीगकर खराब हो जाती हैं. उन्होंने यह भी बताया कि कई बार शिक्षक और शिक्षिकाएं भी फिसलकर चोटिल हो चुके हैं.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से लगाई गुहार

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से स्कूल परिसर में जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है. उनका कहना है कि समय रहते समाधान नहीं किया गया तो बरसात के पूरे मौसम में छात्रों और शिक्षकों को इसी तरह परेशानी झेलनी पड़ेगी.

Also Read : बिहार से अब 5 घंटे में पहुंचेंगे कोलकाता, रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे से बदलेगी कनेक्टिविटी, बेगूसराय में सीएम सम्राट का ऐलान


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन