बेगूसराय: बछवाड़ा में गायत्री परिवार की बैठक, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन
बैठक के दौरान | Prabhat Khabar Network

बैठक के दौरान | Prabhat Khabar Network

बेगूसराय के बछवाड़ा में अखिल विश्व गायत्री परिवार की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित हुई. बैठक में पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्त समाज निर्माण और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर जोर दिया गया. नई प्रखंड स्तरीय समिति का गठन भी किया गया.

विज्ञापन

बेगूसराय: बछवाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित रानी-1 पंचायत के नारेपुर पश्चिम जट्टा बाबा ठाकुरवाड़ी परिसर में रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से पहुंचे गायत्री परिवार के सदस्यों ने भाग लिया.

बैठक की अध्यक्षता गायत्री परिवार के जिला संयोजक अशोक कुमार तिवारी ने की. इस दौरान उन्होंने अखिल विश्व गायत्री परिवार के उद्देश्यों और सामाजिक कार्यों की विस्तार से जानकारी दी.

पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सुधार पर दिया जोर

जिला संयोजक अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि गुरुदेव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना गायत्री परिवार का मुख्य उद्देश्य है, ताकि विश्व कल्याण की दिशा में कार्य किया जा सके.

उन्होंने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना, उनकी देखभाल करना और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाना जरूरी है. इसके साथ ही लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने, नियमित योग करने और स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि समाज में ज्ञान, साक्षरता और श्रेष्ठ विचारों का प्रसार करना, निरक्षर लोगों को शिक्षित बनाना, महिलाओं को समान अधिकार दिलाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करना भी गायत्री परिवार के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है.

कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान

बैठक में दहेज प्रथा, छुआछूत, मृत्यु भोज और अंधविश्वास जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने पर भी चर्चा की गई.

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को ईमानदारी और स्वावलंबन के साथ जीवन यापन करना चाहिए तथा अपनी कमियों को दूर कर नि:स्वार्थ भाव से समाज सेवा के लिए आगे आना चाहिए.

प्रखंड स्तरीय समिति का किया गया गठन

बैठक में सर्वसम्मति से गायत्री परिवार की प्रखंड स्तरीय समिति का गठन किया गया. इसमें प्रखंड प्रतिनिधि के रूप में संजीव कुमार झा और सिकंदर कुमार, महिला प्रतिनिधि नुपुर सिन्हा, संजू देवी और अंजू देवी को जिम्मेदारी दी गई.

वहीं युवा प्रतिनिधि राहुल कुमार और रोहित कुमार, भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान परीक्षा संयोजक कुणाल आनंद, संदीप कुमार, सिकंदर कुमार और पूनम कुमारी को शामिल किया गया.

इसके अलावा ‘आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी’ अभियान की संयोजक किरण कुमारी, गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ संयोजक शिव शंकर सिंह, आपदा प्रबंधन संयोजक संजय कुमार और सप्त आंदोलन संयोजक डबलू कुमार बनाए गए.

बैठक में सचिदानंद सिंह, विनोद कुमार सिंह, ज्ञानचंद राय, सुरेंद्र कुमार सिंह, कविता कुमारी, मंजू यादव, नीलम देवी, शांति देवी सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: बंटी यादव मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, बोले- पुलिस असली तस्करों को नहीं पकड़ पाती


विज्ञापन
डबलू कुमार

लेखक के बारे में

By डबलू कुमार

डबलू कुमार प्रिंट माध्यम में 10 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अकबरनगर (भागलपुर) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन