बेगूसराय की प्रभा कुमारी को पटना में मिला राजकीय शिक्षक पुरस्कार

Updated:
विज्ञापन

सम्मानित होतीं शिक्षिका प्रभा कुमारी  | Prabhat Khabar Network

पटना में आयोजित समारोह में बेगूसराय की शिक्षिका प्रभा कुमारी को राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जानिए पूरी खबर और उनके सम्मान के बारे में।

विज्ञापन

Teacher's Honour : पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित समारोह में राज्यभर के चयनित 37 शिक्षकों को राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इनमें बेगूसराय जिले से एकमात्र शिक्षिका प्रभा कुमारी का चयन किया गया, जिन्हें समारोह में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सम्मान के साथ मिलीं स्मृति सामग्री

समारोह में चयनित शिक्षकों को सम्मान स्वरूप मधुबनी पेंटिंग युक्त चादर, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. इसके साथ ही वंदे मातरम की दो पुस्तकें भी दी गयीं. बिहार सरकार की ओर से सभी चयनित शिक्षकों को चेक के माध्यम से पुरस्कार राशि प्रदान की गयी.

शिक्षा सचिव ने दी विशेष बधाई

कार्यक्रम में बिहार के सभी जिलों से चयनित शिक्षक, शिक्षा विभाग के अधिकारी और पटना के विभिन्न विद्यालयों के स्कूली बच्चे मौजूद थे. प्रभा कुमारी को सम्मानित किये जाने के दौरान शिक्षा मंत्री ने बताया कि बिहार के शिक्षा सचिव राजीव रौशन बेगूसराय जिले से हैं. इसके बाद शिक्षा सचिव राजीव रौशन ने भी प्रभा कुमारी को विशेष रूप से बधाई दी.

सम्मान को बताया गौरव का क्षण

राजकीय शिक्षक पुरस्कार मिलने पर प्रभा कुमारी ने शिक्षा के सम्मान, अपने प्रियजनों के आशीर्वाद और ईश्वर की विशेष कृपा के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने इस सम्मान को अपने लिए गौरव का क्षण बताया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन